कब्र से निकल कर गवाही देगी नाबालिग की लाश , पुलिस को बताएगी अपने साथ हुए हैवानियत की कहानी

झारखंड , 16-01-2024 6:21:41 AM
Anil Tamboli
कब्र से निकल कर गवाही देगी नाबालिग की लाश , पुलिस को बताएगी अपने साथ हुए हैवानियत की कहानी
रांची 16 जनवरी 2024 - झारखंड के चाईबासा जिला अंतर्गत गुआ थाना क्षेत्र के काशिया-पेचा गांव में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। इसके बाद गांव के कुछ दबंग लोगों ने उसकी मां पर दबाव डालकर वारदात के बारे में न सिर्फ पुलिस को सूचित करने से रोका, बल्कि शव को भी चुपचाप दफन करने पर मजबूर कर दिया। वारदात के एक हफ्ते के बाद लड़की की मां ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

सोमवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने लड़की का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिस लड़की की हत्या हुई, उसके पिता एक मामले में जेल में बंद हैं। उन्हें गांव में बेटी की हत्या कर उसे दफन कर दिए जाने की जानकारी तीन-चार दिनों के बाद हुई। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने को कहा। 

बताया जा रहा है कि लड़की 3 जनवरी को दोपहर लगभग एक बजे गांव के समीप बांगुरकिया जंगल में मवेशी चराने गई थी। वह वापस जंगल से नहीं लौटी तो परिजन और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की।

07 जनवरी को उसका शव गांव से एक किलोमीटर दूर जंगल में संदिग्ध स्थिति में मिला। उसके मुंह और गले में कपड़ा लपेटा गया था। सिर पर भी जख्म था। गांव के लोग खुद उसका शव उठाकर लाए। लड़की की मां ने पुलिस को सूचना देनी चाही, लेकिन उसे कुछ दबंग लोगों ने रोक दिया। इसके बाद उसका शव दफना दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH