छत्तीसगढ़ - 05 करोड़ कीमत की 07 किलो 861 ग्राम सोने का बिस्किट के साथ पाँच तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद , 13/01/2024 11:20:50 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 05 करोड़ कीमत की 07 किलो 861 ग्राम सोने का बिस्किट के साथ पाँच तस्कर गिरफ्तार
महासमुंद 13 जनवरी2024 - महासमुंद पुलिस ने सोने की तस्करी करते 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पुलिस ने आरोपियों की महंगी कार में से करीब 4 करोड़ 77 लाख रूपये के सोने के बिस्किट बरामद कर जब्त किये है। पूछताछ में आरोपियों के पास से गोल्ड के वैध दस्तावेज नही होने पर सभी जब्त सोने को जांच के लिए DRI को सौंप दिया है। मामला महासमुंद जिला के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है। 

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम रेहटीखेल चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार को जांच के लिए रूकवाया गया। महंगी कार में सवार लोगों से कार की डिक्की खोलने की बात कही गयी। पुलिस की जांच के दौरान कार सवार लोगों द्वारा गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया। जिसके बाद पुलिस टीम को संदेह होने पर कार की अच्छी तरह से तलाशी लेने पर कार के अंदर से लगभग 04 करोड़ 77 लाख रूपये कीमत की 7 किलो 861 ग्राम सोने का बिस्किट बरामद किया गया।

कार सवार युवकों से जब सोने की बिस्किट के दस्तावेज मांगे गये, तब उनके द्वारा कोई भी वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नही किया जा सका। जिसके बाद पुलिस ने सोना तस्करी के संदेह में गोल्ड की बिस्किट को जब्त कर सभी संदेहियों को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि कार सवार युवक खड़गपुर से सोना लेकर महाराष्ट् जाने के लिए रवाना हुए थे। लेकिन बीच रास्ते में ही पुलिस ने इन्हे पकड़ लिया। महासमुंद पुलिस ने आरोपियों से पकड़े गये सोने की बिस्किट को धारा 102 जा. फौ. के तहत जब्त कर जांच के लिए DRI को सौप दिया है ।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, खाली कराया जा रहा है पूरा इलाका
छत्तीसगढ़ - कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, खाली कराया जा रहा है पूरा इलाका
ईलाज कराने आई 12वी की छात्रा को नशीली इंजेक्शन देकर डॉक्टर ने बनाया हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ गिरफ्तार
ईलाज कराने आई 12वी की छात्रा को नशीली इंजेक्शन देकर डॉक्टर ने बनाया हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दी जन्मदिन की बधाई
सक्ती जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दी जन्मदिन की बधाई
सक्ती - सनसनीखेज करही गोलीकांड का खुलासा, सक्ती जिले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
सक्ती - सनसनीखेज करही गोलीकांड का खुलासा, सक्ती जिले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
08 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आज फिर हुई इतने की बढ़ोतरी, जाने क्या है ताजा कीमत
08 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आज फिर हुई इतने की बढ़ोतरी, जाने क्या है ताजा कीमत
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेत्री रेप केस में नया मोड, नही हुआ था नेत्री के साथ रेप, कथित आरोपी के वायरल VIDEO से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेत्री रेप केस में नया मोड, नही हुआ था नेत्री के साथ रेप, कथित आरोपी के वायरल VIDEO से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 23 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 23 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड
सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH