छत्तीसगढ़ - भाजपा जिलाध्यक्ष के हत्याकांड में बड़ा खुलासा , कांग्रेस नेता ने दी थी हत्या की सुपारी , 12 गिरफ्तार

कांकेर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा जिलाध्यक्ष के हत्याकांड में बड़ा खुलासा , कांग्रेस नेता ने दी थी हत्या की सुपारी , 12 गिरफ्तार
कांकेर 12 जनवरी 2024 - छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला के भाजपा जिलाध्यक्ष और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष असीम राय हत्कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राजनीतिक षड्यंत्र के कारण हुए इस हत्याकांड में शामिल 12 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आने वाले आरोपियों में कांग्रेस नेता भी शामिल है। वहीं असीम राय की गोली मारकर हत्या करने वाला मुख्य शूटर अब भी फरार है, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि राजनीतिक षड्यंत्र के चलते असीम राय की हत्या हुई है। सूत्रों के अनुसार पखांजूर नगर पंचायत अध्यक्ष व कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली और असीम राय के बीच नगर पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी को लेकर विवाद चल रहा था।

असीम राय के नेतृत्व में अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाया गया था, जिस पर 15 जनवरी को मतदान होना था। लेकिन इस अविश्वास प्रस्ताव के मतदान से पहले ही असीम राय की हत्‍या करवा दी गई। बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड की सुपारी पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली और पार्षद विकास पाल ने मिलकर दी थी। पुलिस आज दोपहर इस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।

गौरतलब है कि कांकेर जिला के भाजपा जिलाध्यक्ष असीम राय की 07 जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड से पूरे कांकेर और राजधानी रायपुर तक हड़कंप मचा हुआ था। पखांजूर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रहे असीम राय पर इससे पहले भी साल साल 2014 में जानलेवा हमला किया गया था। हालांकि उस हमले में असीम राय बाल बाल बच गए थे। लेकिन 7 जनवरी रविवार की रात पखांजूर के पुराना बाजार इलाके में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने घर लौट रहे असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

ताज़ा समाचार

भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH