छत्तीसगढ़ की आम महिला संतोषी दुर्गा को मिला रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा का निमंत्रण , जाने कौन है संतोषी दुर्गा

कांकेर , 11-01-2024 3:43:22 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ की आम महिला संतोषी दुर्गा को मिला रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा का निमंत्रण , जाने कौन है संतोषी दुर्गा
कांकेर 10 जनवरी 2024 - अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तारीख नजदीक आती जा रही है, ऐसे वहां तैयारियां जोरों से चल रही हैं। वहीं इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए देश भर के प्रतिष्ठित लोगों को न्योता दिया जा रहा है। इस बीच छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की संतोषी दुर्गा को भी अयोध्या से श्रीराम प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। संतोषी दुर्गा के लिए अयोध्‍या से प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिलना एक सपने का सच होने जैसा है।

कांकेर जिले के ब्लाक नरहरपुर में रहने वाली संतोषी दुर्गा के जीवन की कहानी भी किसी हिंदी फिल्म की कहानी जैसी ही है। संतोषी के पिता रतन सिंह सिंदूर जो अब इस दुनिया में नहीं है वो कभी नरहरपुर सामुदायिक केंद्र में पोस्टमार्टम का काम किया करते थे, लेकिन हमेशा उनके द्वारा शराब पीना परिवार की आर्थिक हालत और उनकी सेहत पर असर डाल रहा था।

संतोषी ने उन्हें कई बार शराब का सेवन नहीं करने की बात कही, लेकिन संतोषी के पिता का यही जवाब होता की पोस्टमार्टम जैसे कार्य को बिना शराब पिए नहीं किया जा सकता। ऐसे में संतोषी ने अपने पिता के सामने शर्त रखी की वो बिना शराब पिए पोस्टमार्टम करके दिखाएगी। वर्ष 2008 का वो समय है, संतोषी तब से आज तक करीब 600 लोगों का पोस्टमार्टम कर चुकी है।

संतोषी ने बताया कि अयोध्या के लिए पहले निमंत्रण के लिए रायपुर से फोन फिर उन्हे पोस्ट के जरिए निमंत्रण कार्ड भी मिला। संतोषी बेहद खुश है, पर उन्हें इस बात का दर्द भी है कि उनके पिता सालों से पोस्टमार्टम जैसे कार्य जो हर किसी के लिए संभव नहीं है वो किया। अब वो इस कार्य को कर रही है। बावजूद इसके उन्हे शासन द्वारा नियमित नहीं किया गया। संतोषी ने बताया कि वो दैनिक वेतन के आधार पर कलेक्टर दर से स्वीपर का कार्य करती है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH