प्रेमी की बेवफाई से आहत होकर युवक के घर पर धरने पर बैठी युवती , प्रेमी हुआ फरार

झारखंड , 08-01-2024 11:11:25 PM
Anil Tamboli
प्रेमी की बेवफाई से आहत होकर युवक के घर पर धरने पर बैठी युवती , प्रेमी हुआ फरार
धनबाद 08 जनवरी 2024 - अपने प्रेमी की बेवफाई से आहत एक युवती उसके घर के आगे पिछले 48 घंटे से धरने पर बैठी है। कड़ाके की ठंड में खुले में बैठी युवती का कहना है कि जब तक प्रेमी उससे शादी के लिए हां नहीं करता, वह यहां से हिलेगी नहीं। लड़के के घर वालों ने दरवाजा बंद कर रखा है। घर का कोई सदस्य बाहर नहीं आ रहा।

वाकया धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र के रामाकुंडा आमटांड गांव का है। युवती गिरिडीह जिले की रहने वाली है। उसका कहना है कि रामाकुंडा आमटांड़ निवासी रोहित कुमार के साथ उसका एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान दोनों कई बार मिले। फोन कॉल से लेकर सोशल मीडिया के जरिए लगातार बात होती रही।

युवक ने शादी का वादा करके उसके साथ संबंध भी बनाए, लेकिन, अब वह शादी से मुकर रहा है। उसने बातचीत तक बंद कर दी। धरना पर बैठी युवती लोगों को रोहित के साथ हुई चैटिंग, वीडियो और फोटो दिखा रही है। खबर है कि आरोपी युवक फरार हो गया है और उसके घरवाले शादी पर राजी नहीं हैं। उनका कहना है कि युवती पहले से शादीशुदा है।

युवती ने कहा कि पूर्व में उसकी शादी जिस युवक से हुई थी, उसमें उसकी रजामंदी नहीं थी। वे दोनों कई साल पहले अलग हो चुके हैं। युवती का यह भी कहना है कि उसने अपने अतीत के बारे में रोहित को सबकुछ बता दिया था और इसके बाद उन दोनों के बीच संबंध विकसित हुए थे।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH