छत्तीसगढ़ - प्रेमी के घर पर प्रेमिका ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी
कोरबा , 07-01-2024 12:42:21 AM
कोरबा 06 जनवरी 2024 - इस वक्त कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा एक युवती नेअपने प्रेमी घर जाकर खुदकुशी कर ली. युवती की लाश उसके प्रेमी के घर में फांसी के फंदे पर लटकती मिली, इस घटना खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि, युवती और उसके प्रेमी बीते 5 साल से प्रेम प्रसंग में थे. मृतिका ने ऐसा जानलेवा कदम क्यों उठाया इसकी जाँच में कोतवाली पुलिस जुट गई है।
कोतवाली थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह ने बताया कि मृतिका की पहचान 20 वर्षीय नेहा यादव के रूप में की गई है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, वहीं मृतिका और युवक के परिजनों का बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
















