छत्तीसगढ़ - दुकान के साथ जिंदा जली महिला , इलाके में फैली दहशत , पुलिस जांच में जुटी

बीजापुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दुकान के साथ जिंदा जली महिला , इलाके में फैली दहशत , पुलिस जांच में जुटी
बीजापुर 30 दिसंबर 2023 - बीजापुर जिले से एक महिला के जिंदा जलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां नेलसनार गांव से इंद्रावती नदी जाने के रास्ते में स्थित एक दुकान में संचालिका की जली हुई लाश मिली है. वहीं दुकान भी पूरी तरह से खाक हो गया है. हादसे से इलाके में दहशत फैल गया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. महिला की मौत हादसा है या हत्या पुलिस इसकी हर एंगल से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, भैरमगढ़ ब्लॉक के नेलेसनार थाना क्षेत्र में आगजनी की एक घटना में एक महिला जिंदा जल गई. घटना शुक्रवार की बताई जा रही है. मृतका की शिनाख्त सेवंती शिवहरे के रूप में हुई है. मृतका इंद्रावती नदी से सटे गांव में छोटी सी किराना दुकान की संचालिका बताई गई है. आगजनी की घटना महिला के दुकान में हुई. इस दौरान उसकी जलकर मौत हो गई।

हादसे के वक्त कोई वहां मौजूद था? आग कैसे लगी? चूंकि आगजनी में दुकान जलकर खाक हो गया, लिहाजा पुलिस भी इसे एक बड़ा हादसा मान रही है. हादसे की वजह जानने पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही है. हादसा या हत्या, इसके मद्देनजर पुलिस के लिए मामला काफी जटिल बना हुआ है, बहरहाल पूछताछ के अलावा घटना से जुड़े तमाम सुराग जुटाए जा रहे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH