छत्तीसगढ़ - भाजपा ने कांग्रेस से छीनी नगर सरकार की सत्ता , अविश्वास प्रस्ताव में गई अध्यक्ष की कुर्शी

महासमुंद , 26/12/2023 7:23:09 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा ने कांग्रेस से छीनी नगर सरकार की सत्ता , अविश्वास प्रस्ताव में गई अध्यक्ष की कुर्शी
महासमुंद 26 दिसंबर 2023 - नगरीय निकायों की सत्ता में काबिज होने की कोशिश में जुटी सत्ताधारी भाजपा को पहली कामयाबी हासिल हुई है। महासमुंद जिले के सराईपाली नगरपालिका में अध्यक्ष के खिलाफ लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हुई और कांग्रेस के अध्यक्ष को कुर्सी छोड़नी पड़ी। 

भाजपा के तीन पार्षदों ने पिछले दिनों कलेक्टर को अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने का आवेदन किया था जिसके बाद यहाँ पार्षदों के बीच वोटिंग कराई गई थी। इस जीत के बाद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है। शहर में जगह जगह आतिशबाजी की जा रही है।

रिटर्निंग ऑफिसर दुर्गेश वर्मा (अपर कलेक्टर) ने बताया कि सरायपाली नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल (कांग्रेस पार्टी) के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव आज सर्वसम्मति से पास हो गया है। इस प्रस्ताव के पक्ष में 12 वोट पड़े तथा विपक्ष में 3 वोट पड़े जिससे अविश्वास प्रस्ताव पास हुआ है। अब नगरपालिका के अध्यक्ष का पद रिक्त माना जाएगा।

गौरतलब है कि कांग्रेस समर्थित नगर पालिका अध्यक्ष के विरुद्ध यह दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। पिछली बार भी भाजपा पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था जिसमें अध्यक्ष की जीत हुई थी लेकिन वह इस बार अपनी कुर्सी बचा पाने में नाकाम रहे। 

बता दें कि सराईपाली नगर पालिका परिषद में पार्षदों की कुल संख्या 15 है। वर्तमान में भाजपा के 8 पार्षद , कांग्रेस के 4 पार्षद तथा निर्दलीय 3 पार्षद है। अमृत पटेल कांग्रेस पार्टी से नगर पालिका अध्यक्ष थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, खाली कराया जा रहा है पूरा इलाका

ईलाज कराने आई 12वी की छात्रा को नशीली इंजेक्शन देकर डॉक्टर ने बनाया हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ गिरफ्तार

सक्ती जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दी जन्मदिन की बधाई

सक्ती - सनसनीखेज करही गोलीकांड का खुलासा, सक्ती जिले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

08 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आज फिर हुई इतने की बढ़ोतरी, जाने क्या है ताजा कीमत

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेत्री रेप केस में नया मोड, नही हुआ था नेत्री के साथ रेप, कथित आरोपी के वायरल VIDEO से मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 23 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH