आखिर क्यों हुई छत्तीसगढ़ से कुमारी शैलजा की छुट्टी , किन आरोपो में घिरी रही शैलजा , पढ़े इस खबर में,,,

रायपुर , 24-12-2023 9:51:40 AM
Anil Tamboli
आखिर क्यों हुई छत्तीसगढ़ से कुमारी शैलजा की छुट्टी , किन आरोपो में घिरी रही शैलजा , पढ़े इस खबर में,,,
रायपुर 24 दिसंबर 2023 - छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की करारी हार के ठीक 20 दिन बाद आज पार्टी की प्रभारी कुमारी सैलजा की छुट्टी हो गई। प्रदेश में पार्टी की हार के बाद से चर्चा थी कि प्रदेश प्रभारी बदले जा सकते हैं।

छत्‍तीसगढ़ में 15 साल वनवास के बाद 2018 में सत्ता में लौटी कांग्रेस पांच साल बाद ही फिर से विपक्ष में आ गई। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी की प्रदेश प्रभारी रही कुमारी सैलजा की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे थे। कांग्रेस के कई पूर्व विधायक और संगठन के बड़े नेता उन पर आरोप लगा रहे थे।

कांग्रेस ने हार की वजह जानने के लिए रायपुर से लेकर दिल्ली तक बैठक की। इन बैठकों में कई ऐसी बातें उजागर हुईं जिससे आलाकमान के कान खड़े हो गए। कुमारी सैलजा के आने के बाद से पार्टी में गुटबाजी बढ़ती गई। संगठन और सरकार में शामिल कई बड़े नेताओं के साथ विवादों की वजह से कुमारी सैलजा चर्चा में रहीं। यही वजह है कि पिछले साल 5 दिसंबर 2022 को जिस कुमारी सैलजा को छत्‍तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया था उन्हें आज हटा दिया गया।

दरअसल चुनाव के टिकट बंटवारे के बाद से ही सैलजा आरोप में घिर गयी थी। उन पर चुनाव के दौरान ही टिकट नहीं मिलने से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक अरुण तिवारी ने गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने एक आडियो जारी किया था आडियो में एक शख्स आरोप लगा रहा है कि वह बेलतरा सीट से टिकट का दावेदार था, लेकिन पार्टी ने उसे टिकट नहीं दिया। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने चार करोड़ रुपये में टिकट बेच दिया। यह रुपये सैलजा के पिता के पास हवाला के माध्यम से पहुंचाए गए हैं।

वही पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने सैलजा पर गंभीर आरोप लगाये थे। उन्होंने कांग्रेस की हार के लिए TS सिंहदेव के साथ कुमारी शैलजा पर भी आरोप लगाये थे। बृहस्पत सिंह ने कहा कि कुमारी शैलजा सिर्फ फोटो खिंचवाने छत्तीसगढ़ आती थीं, वे TS सिंहदेव को हीरो की तरह प्रमोट करने में लगी रहीं। बृहस्पत सिंह ने आरोप लगाया था कि कुमारी शैलजा ने सिर्फ छत्तीसगढ़ को बदनाम करने का काम किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH