छत्तीसगढ़ - महिला सरपंच ने किया बाघ का शिकार, बाघ के नाखून और बाल के साथ हुई गिरफ्तार

सूरजपुर , 19/12/2025 1:31:49 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - महिला सरपंच ने किया बाघ का शिकार, बाघ के नाखून और बाल के साथ हुई गिरफ्तार

सूरजपुर 19 दिसम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बाघ की मौत के मामले में भैसामुंडा गांव की महिला सरपंच सिस्का कुजूर (37 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सरपंच के कब्जे से दो बाघ के नाखून और बाघ के बाल बरामद किए गए हैं। जांच में उनकी संलिप्तता पाए जाने के बाद उन्हें 15 दिन के न्यायिक रिमांड पर अंबिकापुर केंद्रीय जेल भेज दिया गया है।

पुलिस और वन विभाग के अनुसार, यह मामला सूरजपुर के गुरु घासीदास तैमोर पिंगला टाइगर रिजर्व के घुई वन परिक्षेत्र से जुड़ा है, जहां सोमवार 15 दिसंबर को एक बाघ मृत अवस्था में मिला था। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सील कर जांच शुरू की गई। अगले दिन वन विभाग की निगरानी में बाघ के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।

प्रारंभिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि बाघ की मौत करंट लगने से हुई है। बाघ के जबड़े और पीठ के हिस्से में जलने के निशान पाए गए जांच के दौरान यह भी सामने आया कि बाघ के नाखून और दांत गायब थे, जिससे शिकार और अवैध अंग तस्करी की आशंका और गहरी हो गई। इसी कड़ी में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने जांच तेज करते हुए भैसामुंडा गांव की सरपंच सिस्का कुजूर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान उनके पास से बाघ के दो नाखून और बाल बरामद किए गए जो इस मामले में अहम सबूत माने जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि बरामद सामग्री को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH