तहसीलदार भगवान दास नामदेव को चार साल सश्रम कारावास की सजा और सात हजार का अर्थदण्ड

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तहसीलदार भगवान दास नामदेव को चार साल सश्रम कारावास की सजा और सात हजार का अर्थदण्ड
हरदा 22 दिसंबर 2023 - राजस्व रिकार्ड में नाम हटाने के लिए बीस हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले टिमरनी के तत्कालीन तहसीलदार भगवान दास नामदेव को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने शुक्रवार को चार वर्ष के सश्रम कारावास एवं सात हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है।

उस समय तहसीलदार के पास रहटगांव तहसील का भी प्रभार था। 10 जुलाई 2014 को फरियादी जीवन सिंह निवासी पड़वा ने लोकायुक्त पुलिस को इस मामले की शिकायत की थी। शिकायत में किसान ने बताया था कि तहसीलदार नामदेव उससे 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। किसान ने शिकायत में यह भी उल्लेख किया कि वह तहसीलदार को 10 हजार रुपये पहले दे चुका है। 

शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाया और 12 जुलाई 2014 को तहसीलदार को उनके निवास पर 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। मामले की जांच के बाद अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। अभियोजन की ओर से जिला अभियोजन अधिकारी एआर राेहित द्वारा पैरवी की गई। 

अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्कों के आधार पर न्यायालय द्वारा आरोपी तत्कालीन तहसीलदार नामदेव को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) (घ) , 13 (2) में चार वर्ष के सश्रम कारावास एवं सात हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH