एक्ट्रेस और पूर्व सांसद जयाप्रदा की बढ़ी मुश्किलें , SP ने गिरफ्तारी के लिए गठित की स्पेशल टीम

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एक्ट्रेस और पूर्व सांसद जयाप्रदा की बढ़ी मुश्किलें , SP ने गिरफ्तारी के लिए गठित की स्पेशल टीम
नई दिल्ली 22 दिसंबर 2023 - फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलें चल रहे हैं। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था, लेकिन वह हाजिर नहीं हो रही थीं। इस पर अदालत ने जयाप्रदा को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। पुलिस अधीक्षक ने उनकी गिरफ्तारी के लिए अब विशेष टीम बनाई है।

जयाप्रदा 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रही थी। वह सपा प्रत्याशी आजम खान से चुनाव हार गई थीं। इस दौरान उन पर स्वार और केमरी थाने में चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन का मामला दर्ज हुआ था। स्वार में उन्होंने आचार संहिता लगने के बाद भी 19 अप्रैल को नूरपुर गांव में सड़क का उद्घाटन कर दिया था।

केमरी थाने के पिपलिया मिश्र गांव में जयाप्रदा की एक सभा थी। इस सभा में उन्होंने कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पुलिस के आरोप पत्र दाखिल करने के बाद इसकी सुनवाई MP-MLA स्पेशल कोर्ट में चल रही है। जयाप्रदा के खिलाफ इन दोनों ही मामलों में गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। वह कई तारीखों से कोर्ट में पेश नहीं हो रहीं थीं।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि अदालत ने जयाप्रदा की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। वह कई तारीखों से अदालत में पेश नहीं हुईं थीं, इसलिए उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई है। यह टीम उनके दिल्ली , मुंबई समेत अन्य ठिकानों पर जाकर गिरफ्तार करेगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH