पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्यवाही तीन थाना प्रभारी सहित एक आरक्षक को किया निलंबित ,,,,

उत्तर प्रदेश , 11-09-2020 2:57:58 PM
Anil Tamboli
पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्यवाही तीन थाना प्रभारी सहित एक आरक्षक को किया निलंबित ,,,,
महोबा 11 सितम्बर 2020 - उत्तरप्रदेश के महोबा जिले में शासन की ओर से भ्रष्टाचार के आरोप में पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार के निलंबन के बाद जिले के नये पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करते ही तीन पुलिस इंस्पेक्टर समेत एक सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

इनमें से एक इंस्पेक्टर पर क्रशर व्यापारी इंद्र कांत त्रिपाठी पर रुपये देने के लिए दबाव डालने का आरोप है। अन्य दो पर एक प्राइवेट कंपनी की गाड़ियों के चालान काटने, एफआईआर करने और गाड़ी मालिक का उत्पीड़न करने का आरोप है।
वहीं इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक की प्रारंभिक जांच में यह प्रकाश में आया है कि कस्बा कबरई के जवाहर नगर निवासी क्रशर व्यापारी इंद्र कांत त्रिपाठी को इंस्पेक्टर कबरई देवेंद्र शुक्ला ने बुलाकर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक को रुपये देने के लिए दबाव बनाया था।
 
रुपये देने पर असहमति जताने पर क्रशर व्यापारी को धमकी देने के आरोप इंस्पेक्टर पर हैं। सिपाही राज कुमार कश्यप पर कबरई मंडी से सेटिंग करके तत्कालीन एसपी को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे हैं। वहीं बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में गिट्टी ढुलाई के लिए लखनऊ की एक प्राइवेट कंपनी की गाड़ियां लगी थी।
जो थाना खन्ना और खरेला से होकर गुजरती हैं। थाना खन्ना के इंस्पेक्टर राकेश कुमार सरोज व थाना खरेला के तत्कालीन इंस्पेक्टर राजू सिंह ने कंपनी के प्रोजेक्टर मैनेजर अमित कुमार तिवारी की गाड़ियों का चालान व एफआईआर दर्ज की थी।
बाद में अमित कुमार को बुलाकर दोनों इंस्पेक्टरों ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक को हर महीने रुपये देने के लिए कहा। न देने पर गाड़ियों का चालान करने की धमकी दी थी। इन दोनों इंस्पेक्टरों को भी निलंबित कर दिया। तीनों को पुलिस लाइन से संबद्घ किया गया है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH