युवती पर लाईन मरना और पीछा करना भाजपा नेता को पड़ गया भारी , हुआ ऐसा स्वागत की ,,

उत्तर प्रदेश , 10-09-2020 4:14:21 PM
Anil Tamboli
युवती पर लाईन मरना और पीछा करना भाजपा नेता को पड़ गया भारी , हुआ ऐसा स्वागत की ,,
कानपुर 10 सितम्बर 2020 - उत्तरप्रदेश के कानपुर में एक बीजेपी नेता को लड़की का पीछा करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि एक महीने से बीजेपी नेता युवती का पीछा करते हुए दोस्ती का दबाव बना रहा था। जब युवती ने परिजनों को बात बताई तो आरोपी नेता मनीष पांडे की परिजनों ने जमकर पिटाई की। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी मनीष पांडेय गोविंदनगर विधानसभा सीट के कल्याणपुर से बीजेपी सेक्टर अध्यक्ष बताया जा रहा है।
परिजनों के मुताबिक वह एक महीने से युवती का पीछा कर रहा था। बुधवार को युवती ने अपने परिजनों के साथ मिलकर बीजेपी नेता मनीष पांडेय की जूते-चप्पल और लात-घूंसों से पिटाई की। इस दौरान बीजेपी नेता को सैंडल से भी पीटा गया। पिटाई के बाद परिजनों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि मनीष पांडेय राह चलते युवती से दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। युवती ने यह बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों ने मनीष को दबोचने की योजना बनाई थी।

युवती ने मिलने को बुलाया और परिजनों के साथ मिलकर की पिटाई

युवती के परिजनों ने मनीष को रंगे हाथ पकड़ने के लिए प्लान बनाया। पीड़ित युवती ने मनीष को मिलने के लिए बुलाया था। जैसे ही मनीष पहुंचा तो पूरे परिवार ने लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार ने इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी और पुलिस के हवाले कर दिया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बीजेपी नेता मनीष पांडेय की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मनीष बाइक पर बैठे थे। इसी दौरान हरे रंग का कुर्ता और जींस पहने एक शख्स ने बाइक से धक्का देकर गिरा दिया और मनीष को पीटना शुरू कर दिया। इस बीच दो महिलाएं आईं और जूते-चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। किसी शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

एक महीने से बातचीत हो रही थी: आरोपी

आरोपी मनीष पांडेय ने बताया, ‘लड़की से मिलने के लिए गया था। मेरी एक महीने से बातचीत हो रही थी। आज मिलने के लिए गया बुलाया था और मेरे साथ यह सब हो गया। पता नहीं किसी ने भड़का दिया या फिर किसी के कहने पर मेरे साथ इस तरह का बर्ताव किया गया।’ इस मामले में कल्याणपुर इंस्पेटर का कहना है कि यदि किसी तरह की तहरीर मिलती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
युवती पर लाईन मरना और पीछा करना भाजपा नेता को पड़ गया भारी , हुआ ऐसा स्वागत की ,,

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH