कोरोना संक्रमण के बीच मंत्रालय में कार्य कर रहे कर्मचारी अधिकारीयो को सरकार ने दी बड़ी राहत ,,

रायपुर , 10-09-2020 3:57:32 PM
Anil Tamboli
कोरोना संक्रमण के बीच मंत्रालय में कार्य कर रहे कर्मचारी अधिकारीयो को सरकार ने दी बड़ी राहत ,,
रायपुर 10 सितम्बर 2020 -  कोरोना संक्रमण के चलते मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में कतिपय असमंजस की स्थिति के निवारण हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शीघ्र समाधान के निर्देश दिए हैं, तदनुरूप मुख्यसचिव आर पी मंडल के मार्गदर्शन को ध्यान में रखते हुए जीएडी के सचिव द्वय ने आज कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर अनेक निर्णय लिए हैं। मुख्य सचिव द्वारा इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गये हैं। जिसके अनुसार इन कार्यालयों के उच्चाधिकारियों को कार्यालयों में सेनेटाईजेशन, स्वास्थ्य परीक्षण और उपस्थिति के लिए रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। आगामी शुक्रवार से रविवार तक मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों को पूर्ण रूप से सेनेटाईज करने और अनुभाग अधिकारी एवं उससे नीचे के कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए सप्ताहिक रोस्टर बनाने के लिए कहा गया है। सप्ताहिक रोस्टर में अधिकतम एक तिहाई अधिकारी एवं कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जा सकेगी। मंत्रालयों में संयुक्त सचिव, उप सचिव एवं अवर सचिव में से कोई एक इसी प्रकार विभागाध्यक्ष कार्यालयों में अतिरिक्त संचालक, अपर संचालक, उप संचालक में से कोई एक अधिकारी कार्यालयीन समय में उपस्थित रहेंगे। मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों में हर सप्ताह तीन दिवस सोमवार, मंगलवार और बुधवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा मंत्रालय और विभागाध्यक्ष आने-जाने के लिए बसों की संख्या में भी वृद्धि की जाएगी।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH