कन्टेन्टमेंट जोन में महिला ने खाेली दुकान जुर्माना न देकर किया बहस 151 के तहत गिरफ्तार ,,

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कन्टेन्टमेंट जोन में महिला ने खाेली दुकान जुर्माना न देकर किया बहस 151 के तहत गिरफ्तार ,,
अंतागढ़ 10 सितम्बर 2020 - अंतागढ़ मेनरोड में पिछले एक सप्ताह में लगातार चार व्यापारियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के साथ उक्त क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। प्रशासन ने इस क्षेत्र की दुकानें बंद कराते हुए आवागमन बंद कराने बांस बल्ली से घेराव भी करा दिया था। बावजूद इसके महिला नमिता जैन बांस बल्ली के घेरे को हटाकर अपनी दुकान खोल रहीं थीं। शिकायत होने पर प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग का दल मौके पर पहुंचा। टीम में शामिल सदस्यों ने महिला को कंटेनमेंट जोन का हवाला देते कृषि सेवा तथा स्टेशनरी दुकान बंद करने कहा तो महिला ने इंकार कर दिया। इसके बाद टीम ने महिला व्यापारी के खिलाफ चालान काटा तो उसे भी पटाने से इंकार कर दिया। इसी बीच वह टीम में शामिल अफसरों से विवाद करने लगी। तहसीलदार ने दुकान को सील करने आदेश जारी किया। दुकान सील करने कार्रवाई करते पटवारी जय कश्यप द्वारा पंचनामा बनाया जा रहा था। महिला ने पटवारी के हाथ से पंचनामा छीनकर फाड़ दिया। इसके बाद महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते टीम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 151 की कार्रवाई करते गिरफ्तार किया तथा जमानत पर छोड़ा। टीम ने महिला की दुकान को सील करते उस क्षेत्र की सभी दुकानों को एहतियात के तौर पर बंद करा दिया है। कार्रवाई करने पहुंची टीम में तहसीलदार अखिलेश ध्रुव, बीएमओ अशोक संभाकर, नगर पंचायत सीएमओ संजय भीमटे आदि थे।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH