उत्तरप्रदेश के दो गैंगस्टर छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार , कट्टा और कारतूस जप्त , दोनो से पूछताछ जारी

गौरेला पेंड्रा मरवाही , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
उत्तरप्रदेश के दो गैंगस्टर छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार , कट्टा और कारतूस जप्त , दोनो से पूछताछ जारी
GPM 02 दिसंबर 2023 - गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में उत्तरप्रदेश के दो गैंगस्टर गिरफ्तार किये गए हैं, इनके बारे में आशंका थी कि, ये छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जाकर कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपियों के पास से देशी कट्टा समेत कारतूस भी बरामद किया गया है।

गौरेला पुलिस और आबकारी विभाग ने पीपरखूंटी में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकवा कर जब उसकी तलाशी ली तो इनमें से दो लोगों के पास एक देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस सहित एक वॉकी टॉकी का भी सेट मिला। जिस पर पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह  कट्टा और कारतूस को बेचने रायपुर जा रहे थे हालांकि पुलिस इस बयान पर यकीन नहीं करते हुए आगे तफ्तीश शुरू कर दी है।

SP योगेश पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि, दोनो आरोपियों में से एक उत्तरप्रदेश के कौशांबी का रहने वाला संतोष मिश्रा और दूसरा प्रयागराज का रहने वाला राजेश अग्रवाल है, जो कि रायपुर जाकर किसी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में थे। जिस बाइक में आरोपी जा रहे थे वह बाइक भी चोरी की निकली है, जिसे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से चोरी किया गया था। 

वहीं वॉकी-टॉकी की रेंज ढाई किलोमीटर आपस में संपर्क करने वाली थी। पुलिस दोनों आरोपियों के बारे में उत्तरप्रदेश की पुलिस के संपर्क कर और भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। आरोपियों के ऊपर उत्तरप्रदेश के प्रयागराज थाने में दो मामले दर्ज होने की बात शुरुआती तफ्तीश में सामने आयी है। फिलहाल दोनों आरोपियों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH