मौजूदा सरकार के मंत्री का बेटा करेगा चपरासी की नौकरी , प्यून भर्ती परीक्षा में हुआ चयन

झारखंड , 02-12-2023 8:54:05 PM
Anil Tamboli
मौजूदा सरकार के मंत्री का बेटा करेगा चपरासी की नौकरी , प्यून भर्ती परीक्षा में हुआ चयन
चतरा 02 दिसंबर 2023 - झारखंड के श्रम नियोजन सह प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता के बेटे मुकेश कुमार भोक्ता का चपरासी के पद पर चयन हुआ है. उनका चयन चतरा व्यवहार न्यायालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के रूप में हुआ है. वहीं मंत्री के भतीजे रामदेव कुमार भोक्ता का नाम वेटिंग लिस्ट में रखा गया है. मंत्री के बेटे का चतुर्थ वर्गीय चपरासी के पद पर चयन होने पर पूरे जिले में चर्चा का बाजार गर्म है।

दरअसल, चतरा व्यवहार न्यायालय के द्वारा शुक्रवार को चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी नियुक्ति परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है. जिसमें विभिन्न पदों के लिए कुल 19 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. जिसमें मंत्री सत्यानंद भोक्ता के पुत्र मुकेश कुमार भोक्ता का भी नाम शामिल है. मंत्री के पुत्र के चतुर्थ वर्गीय चपरासी के पद पर चयन होने से पूरे जिले में चर्चा हो रही है।

लोग यह कह रहे हैं कि जो पिता राज्य सरकार में मंत्री होते हुए राज्य के युवाओं को नौकरी देने की बात करते हैं, उन्हीं का बेटा अब चतरा व्यवहार न्यायालय में चपरासी के रूप में कार्य करेग पिछले साल दिसबंर ही मंत्री सत्यानंद भोक्ता के बेटे मुकेश कुमार भोक्ता की शादी हुई है. उनकी शादी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए थे।

कौन हैं सत्यानंद भोक्ता ???

सत्यानंद भोक्ता झारखंड के श्रम, रोजगार एवं कौशल विकास मंत्री हैं. वे चतरा विधानसभा सीट से विधायक हैं. इसके साथ ही वे झारखंड में राजद के एकलौते विधायक भी हैं. साल 2000 में उन्होंने पहली बार भाजपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा. तब वे तत्कालीन राजद के विधायक जनार्दन पासवान को हराकर पहली बार विधायक बने।

उसके बाद 2004 में भी वे विधायक बने. 2014 में भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने पार्टी को अलविदा कह दिया. 2019 में फिर वे विधायक बनने में सफल रहे. इस बार उन्होंने राजद की टिकट पर चुनाव लड़ा था. झारखंड में बनी हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया. फिलहाल उन्हें दो विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH