देवर और भाभी मिलकर चला रहे थे सेक्सटॉर्शन गैंग , मसाज के नाम पर युवाओं को बुलाते फिर करते,,,

झारखंड , 01-12-2023 7:06:06 AM
Anil Tamboli
देवर और भाभी मिलकर चला रहे थे सेक्सटॉर्शन गैंग , मसाज के नाम पर युवाओं को बुलाते फिर करते,,,
गिरिडीह 01 दिसंबर 2023 - झारखंड के गिरिडीह साइबर पुलिस ने सेक्सटॉर्शन कर ब्लैकमेल करने वाले एक परिवार के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरा फरार है. बताया जा रहा है कि ये आरोपी न्यूड वीडियो और कॉल रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल की वारदात को अंजाम देते थे. पुलिस को लगातार इनकी शिकायतें मिल रही थीं. फिर छापेमारी कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक एक पीड़ित ने एसपी से इसकी शिकायत की थी. जिसके बाद उन्होंने तुरंत ही कार्रवाई कर साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेतृत्व में एक टीम गठित की. यह टीम पिछले कई दिनों से आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही थी।

मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने सरिया थाना क्षेत्र के नगर केशवारी गांव से विकास मंडल (21) और सृष्टि कुमारी (21) को गिरफ्तार किया. जबकि सृष्टि का पति सिकंदर मंडल भागने में सफल रहा. विकास और सृष्टि का रिश्ता देवर भाभी का है.  पुलिस ने गिरफ्तार देवर-भाभी के पास से पांच मोबाइल फोन सेट और छह सिम कार्ड बरामद किए हैं।

पुलिस का मानना है कि इस परिवार के कई और सदस्य ब्लैकमेलिंग के काम को अंजाम देने में लेगे हैं. आरोपियों ने बताया कि व्हाट्सएप कॉल कर युवकों को मसाज के लिए बुलाते थे. फिर उनके न्यूड वीडियो और फोटो खींचकर रकम वसूलते थे. पिछले छह महीने में ये आरोपी दर्जनों लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH