छत्तीसगढ़ - युवती का अपहरण कर मांगी 15 लाख की फिरौती , रुपये नही मिलने पर कर दी हत्या

कोरबा , 30-11-2023 6:30:50 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - युवती का अपहरण कर मांगी 15 लाख की फिरौती , रुपये नही मिलने पर कर दी हत्या
कोरबा 30 नवंबर 2023 - छत्तीसगढ़ के कोरबा में दो माह पहले सिलाई के लिए जा रही युवती का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। अपहरण की घटना के बाद आरोपियों ने युवती के फोन से उसके पिता को कॉल करके 15 लाख की फिरौती मांगी थी। फिरौती नहीं मिलने पर अपहरणकर्ताओं ने युवती का मर्डर कर उसके शव को जंगल मे दफना दिया था। 

घटना के दो माह बाद तक अपहरणकर्ता पुलिस को चकमा देकर इधर उधर छुपते रहे। आखिरकार 28 नवम्बर को मामले में शामिल सभी आरोपियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोरबा पुलिस ने सभी को रिमांड में लेकर उनसे पूछताछ कर आज इस पूरे मामले का खुलासा कर इसकी जानकारी मीडिया को दी। दरअसल ये पूरा मामला थाना बांगो का है। 

पीड़ित कृष्णा विश्वकर्मा ने थाने में अपनी बेटी संतोषी विश्वकर्मा के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि बीते 28 सितम्बर 2023 को उसकी बेटी संतोषी सिलाई सीखने कोरबा गई थी। लेकिन 30 सितम्बर तक वो घर नहीं लौटी। इस मामले पर कोरबा पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले में अपराध दर्ज किया।

इस बीच उनकी बेटी के नंबर से पिता कृष्णा के मोबाइल पर कॉल आया। सामने वाले ने खुद को किडनैपर्स बताया और उसकी बेटी को रिहा करने के एवज में 15 लाख की फिरौती मांगी। कृष्णा बांगो थाना पहुंचा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। फिरौती के कॉल के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश करती रही। इधर फिरौती के 15 लाख मिलने में हो रही देरी के चलते किडनैपरों ने युवती की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव को केराजहारिया थाना पाली के जंगल में दफना दिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपहरण के बाद पैसा नहीं मिलने पर युवती के हत्या की बात कबूल की। आरोपियों ने शव को दफनाने वाले जगह के बारे में भी बताया। पुलिस ने युवती के कंकाल को जब्त कर आज इस मामले की जानकारी मीडिया को दी।

गिरफ्तार आरोपी ...

01 - संदीप भोई पिता पंचराम भोई उम्र 21 वर्ष साकिन सलिहाभांठा पोंड़ी थाना पाली

02 - विरेन्द्र भोई पिता महेशराम भोई उम्र 19 साल साकिन सलिहाभांठा पोंडी थाना पाली

03 - सुरेन्द्र भोई पिता महेशराम भोई उम्र 21 साल साकिन सलिहाभांठा पोंड़ी थाना पाली

04 - जीवा राव जाघय पिता कृष्णा राव जाघय उम्र 19 साल साकिन सलिहाभांठा पोंड़ी थाना पाली

05 - सोनू लाल साहू पिता रामेश्वर साहू उम्र 27 साल साकिन पोड़ी बनिहार मोहल्ला थाना पाली

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH