छत्तीसगढ़ - पुरानी बीमारी से छुटकारा पाने सैकड़ों लोगों ने तालाब में लगाई डुबकी , चार लोग हुए गायब

मुंगेली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पुरानी बीमारी से छुटकारा पाने सैकड़ों लोगों ने तालाब में लगाई डुबकी , चार लोग हुए गायब
बिलासपुर 28 नवंबर 2023 - मुंगेली जिले के लालपुर थाना अंतर्गत पेंड्री गांव स्थित तालाब में सोमवार को स्नान करने से लोगों की बीमारियां ठीक हो जाती है। बीते एक महीने से इस विश्वास को लेकर गांव में दूर-दराज के लोग पहुंच रहे हैं। सोमवार को इतनी भीड़ पहुंची की लोग अपने परिवार से बिछड़ गए। चार लोगों का देर शाम तक पता नहीं चल पाया। 

भीड़ और लोगों के गायब होने की सूचना पर प्रशासन की टीम भी गांव पहुंच गई। देर रात तीन लोगों को खोज निकाला गया। वहीं, एक का अब भी पता नहीं चल पाया है। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि एक व्यक्ति अपने गांव लौट गया है।

बता दे कि मुंगेली जिले के लालपुर थाना अंतर्गत पेंड्री गांव के खार में पुराना तालाब है ऐसी मान्यता है कि इस तालाब में सोमवार को स्नान करने से पुरानी बीमारियां ठीक हो जाती है। बीते चार सप्ताह से इसी विश्वास से लोगों की भीड़ गांव पहुंच रही है। 

सोमवार 27 नवंबर को भारी भीड़ पहुंची कि कई लोग अपने परिवार से अलग हो गए। भीड़ भाड़ के बीच लोगों को खोज पाना असंभव होने लगा। देर शाम तक चार लोगों का पता ही नहीं चल पाया। इसकी जानकारी पुलिस और प्रशासन तक पहुंच गई। इस पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी गांव पहुंच गई। प्रशासन की पहल पर हुई खोजबीन के बाद शत्रुघ्न लाल और जेठिया दिवाकर व फेकन बाई को खोज कर स्वजन के हवाले किया गया।

वहीं, मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम लावर कोनी निवासी वासुदेव कैवर्त का मंगलवार की सुबह तक पता नहीं चल पाया। पुलिस के मुताबिक वासुदेव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। कुछ लोगों ने उन्हें अपने गांव की ओर जाते हुए देखा है। इधर वे अपने गांव तक नहीं पहुंचे है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH