महिला को मिली तालिबानी सजा , 20 जूते मारने के बाद चटाया थूंक , 56 हजार का लगाया जुर्माना

झारखंड , 23-11-2023 7:22:04 AM
Anil Tamboli
महिला को मिली तालिबानी सजा , 20 जूते मारने के बाद चटाया थूंक , 56 हजार का लगाया जुर्माना
रांची 23 नवंबर 2023 - झारखंड के गढ़वा में एक महिला को भरी पंचायत में 20 जूते मारे गए, उसे जूते पर थूक कर चाटने को मजबूर किया गया, कान पकड़कर सौ दफा उठक-बैठक कराया गया, उस पर 56 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया और इसके बाद उसके सामाजिक बहिष्कार का फैसला सुनाया गया। घटना तीन महीने पुरानी है, लेकिन इसकी शिकायत अब दर्ज कराई गई है। 

महिला का कहना है कि इस घटना अगले ही दिन उसने मेराल थाने में आवेदन दिया था, लेकिन FIR दर्ज नहीं की गई. अब उसने ऑनलाइन कंप्लेन दर्ज कराया है. वाकया गढ़वा जिले के मेराल थाना अंतर्गत तिसरटेटुका गांव का है. पीड़िता मुस्लिम समाज की है. पंचायत इसी समाज के लोगों ने बिठाई थी. महिला का कहना है कि उसे चरित्रहीन और डायन करार देकर यह जुल्म किया गया।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि बीते 15 अगस्त की रात लगभग 12 बजे पंचायत बिठाई गई. गांव के जब्बार अंसारी , मुजाहिद अंसारी , इलियास अंसारी , साकिर अंसारी , मोकिर अंसारी , असगर अली , इमामुद्दीन अंसारी और इरशाद अंसारी उसके घर पहुंचे. साथ ही उसे और उसके पति को पंचायत में ले गए।

यहां सार्वजनिक तौर पर महिला पर गांव के एक युवक से नाजायज संबंध के आरोप लगाए गए. उस पर डायन होने का भी आरोप मढ़ा गया. महिला और उसके पति ने इन आरोपों से इनकार किया, लेकिन पंचायत में महिला को दंडित किया गया. ऑनलाइन कंप्लेन के आधार पर पुलिस महिला की शिकायत की जांच कर रही है. इस बाबत अब तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

abp

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH