झीरम कांड की 7 वी बरसी पर जिला कांग्रेस कमेटी ने दी झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा 25 मई - जांजगीर जिले शहीद स्मारक में झीरम घाटी नक्सल हमले की 7 वीं बरसी पर शहीद हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया गया ।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर ने कहा कि 7 वर्ष पूर्व आज के ही दिन नक्सलवाद रूपी दैत्य ने परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम पर निकले हमारे अग्रिम पंक्ति के नेता नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा, विद्याचरण शुक्ल, योगेन्द्र शर्मा, उदय मुदलियार के साथ 24 कार्यकर्ताओं को लील लिया था। झीरम हमले की याद को ताजा करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ चोलेश्वर चंद्राकर ने बताया ही वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओ के साथ उस यात्रा में मैं भी शामिल था, अचानक बारिश की बूंदों के समान गोलियां चलने लगी। वहां मानव चीत्कार की आवाजें गूंजने लगी थी, मानो दिन के उजाले में भी आंखों के सामने अंधेरा सा छा गया था। मैं जिस गाड़ी में सवार था उसी गाड़ी में मैंने इन आंखों से 4 वरिष्ठ नेताओं को दम तोड़ते हुए देखा है। उन देव रूप नेताओं ने स्वयं को बलिदान कर मेरी व अन्य साथियों जान बचाई थी। आज उन्हीं के आशीर्वाद से मुझे कांग्रेस जिलाध्यक्ष के रूप लोगो की सेवा का अवसर मिला है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू ने कहा कि हमारे नेताओं की असमय मृत्यु हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। हम लाख प्रयास करें लेकिन उस शून्य को नहीं भर सकते हैं।
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप