छत्तीसगढ़ में अब एक क्लिक पर मिलेगा हॉस्पिटलों में रिक्त बिस्तरों की जानकारी , पोर्टल तैयार ,,

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में अब एक क्लिक पर मिलेगा हॉस्पिटलों में रिक्त बिस्तरों की जानकारी , पोर्टल तैयार ,,
रायपुर 07 सितम्बर 2020 - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को कोविड-19 के इलाज के लिए अस्पतालों एवं कोविड केयर सेंटर्स में खाली बिस्तरों की संख्या की जानकारी देने वेब पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल पर रिक्त बिस्तरों की संख्या के साथ ही कोरोना संक्रमण के लाक्षणिक, अलाक्षणिक एवं हल्के लक्षण वाले मरीजों के लिए कई उपयोगी जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं।

 कोविड-19 के लक्षण वाले मरीजों के लिए शासकीय अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर्स के साथ ही निजी अस्पतालों एवं आइसोलेशन सेंटर्स में भी उपलब्ध बिस्तरों की संख्या पोर्टल पर दर्शाई गई है। वेब पोर्टल https://hospital.cgcovid19.in के माध्यम से कोई भी नागरिक जानकारी प्राप्त कर सकता है। कोविड-19 के उपचार के लिए रायपुर जिले में मौजूद सुविधाओं की जानकारी के साथ आज से यह पोर्टल शुरू हो गया है। शीघ्र ही इस पर सभी जिलों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी अपलोड की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 06 सितम्बर को कोविड-19 के रोकथाम की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए लोगों की सुविधा के लिए इस तरह का पोर्टल बनाने के निर्देश दिए थे। स्वास्थ्य विभाग ने इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उपचार की व्यवस्था से संबंधित जानकारी सार्वजनिक करने यह पोर्टल प्रारंभ किया है। शासकीय सुविधाओं के साथ ही पोर्टल पर कोरोना संक्रमण का इलाज कर रहे निजी अस्पतालों के नाम एवं संपर्क नंबर, निःशुल्क एवं सशुल्क आइसोलेशन सुविधा, होम और होटल आइसोलेशन सुविधा तथा होम आइसोलेशन के लिए निजी डॉक्टरों के नाम और मोबाइल नंबर भी प्रदर्शित हैं। होम आइसोलेशन के लिए मरीजों द्वारा दिए जाने वाले अंडरटेकिंग प्रपत्र और स्वपरीक्षण प्रपत्र को भी पोर्टल पर अपलोड किया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH