बेटियों को उत्तेजक दवाईया खिला कर सौतेली माँ करती थी यह गंदा काम ,,

उत्तर प्रदेश , 07-09-2020 6:06:52 PM
Anil Tamboli
बेटियों को उत्तेजक दवाईया खिला कर सौतेली माँ करती थी यह गंदा काम ,,
अलीगढ़ 07 सितम्बर 2020 - पहली पत्नी की मौत के बाद फेसबुक के जरिए मिली महिला से शादी करने वाले एक शख्स को अब अपनी पत्नी के समलैंगिक होने का पता चला है। अलीगढ़ जिले में सामने आए इस मामले में उक्त शख्स की बेटियों ने अपनी मां पर नशे की दवा खिलाकर समलैंगिक संबंध बनाने की कोशिश का आरोप लगाया है। इस मामले में बालिग बेटी की शिकायत पर महिला को गिरफ्तार किया गया है। अलीगढ़ के सासनी गेट इलाके की रहने वाली 19 वर्षीय युवती का कहना है कि उसकी दो नाबालिग बहने और एक भाई अलीगढ़ के घर में एक साथ रहते हैं। शिकायत में युवती ने कहा कि 13 फरवरी 2019 को उसकी मां का देहांत हो गया था। इसके बाद उसके पिता की फेसबुक पर एक 45 वर्षीय महिला के साथ दोस्ती हुई। इस महिला से पिता ने 14 फरवरी 2020 को शादी कर ली। सौतेली मां ने घर आने के बाद परिवार के सभी लोगों को एक गोली देना शुरू किया और कहा कि ये गोली स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।
युवती ने कहा कि इस गोली के कारण ही उसे और उसकी बहनों को उत्तेजना होती थी, जिसके बाद उसकी सौतेली मां उसके साथ अश्लील हरकतें करने का प्रयास करती थी। इसकी शिकायत जब बच्चों ने पिता और दादा से की तो उक्त महिला ने सभी को धमकाना शुरू कर दिया। वहीं पिता के मना करने पर उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई।
परेशान होकर युवती ने पहले थाने और फिर एसएसपी कार्यालय में अपनी शिकायत दी। एसएसपी के हस्तक्षेप पर अब आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है। मिली शिकायत के आधार पर आरोपी महिला पर आईपीसी की धारा 354 और पॉक्सो ऐक्ट में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जिस महिला को गिरफ्तार किया गया है, उसकी चार शादियां हो चुकी हैं। इस महिला के पहले पति की 2005 में मौत हुई थी। इस केस में उसपर हत्या का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। बाद में यह केस आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में तब्दील हो गया। इस मामले में महिला जेल भी गई थी, लेकिन बाद में उसे जमानत मिल गई।
इसके बाद उसने अलीगढ़ के निवासी दूसरे शख्स से शादी की। बाद में उसने इसे भी छोड़ दिया। इसके बाद उसने जलालपुर के रहने वाले एक शख्स से शादी की और बाद में तलाक ले लिया। तीन शादियों के बाद अब उसने सासनी गेट के रहने वाले इस शख्स ने फेसबुक पर मिलने के बाद उससे शादी की।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH