फोरलेन पर बड़ा हादसा , बलेरो और ट्राला की टक्कर में दो लोगो की मौके पर ही मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
फोरलेन पर बड़ा हादसा , बलेरो और ट्राला की टक्कर में दो लोगो की मौके पर ही मौत
सिवनी 05 नवंबर 2023 - बंडोल थाना क्षेत्र के भोंगाखेड़ा गांव के पास फोरलेन पर रविवार सुबह करीब 11 बजे एक बोलेरो वाहन सामने चल रहे ट्राला से टकरा गया। इस हादसे में बोलेरो वाहन में सवार एक 10 साल के बच्चे समेत एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया है।

बंडोल थाना प्रभारी आर.के. दुबे ने बताया है कि भैराेगंज सिवनी निवासी महेश बरमैया तीन बच्चों के साथ छापारा के सिमरिया गांव से बोलेरो वाहन में सवार होकर सिवनी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान भोंगाखेड़ा के पास पहुंचते ही सामने से चल रहे ट्राला के चालक ने अचानक ट्राला को मोड़ दिया। इससे बालेरो पीछे से ट्राला से टकरा गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं इस वाहन में सवार भैरोगंज निवासी महेश बरमैया (35) और दीपक बरमैया (10) की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर राहगीरों व ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ में से कुछ लोगों ने हादसे की जानकारी बंडोल पुलिस और 108 वाहन में दी।

सूचना पर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। हादसे पर बंडोल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। वहीं मुतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH