छत्तीसगढ़ - पहले चरण के मतदान के लिए आज थम जाएगा प्रचार , 20 विधानसभा में कुल 223 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव

रायपुर , 05-11-2023 6:27:32 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पहले चरण के मतदान के लिए आज थम जाएगा प्रचार , 20 विधानसभा में कुल 223 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव
रायपुर 05 नवम्बर 2023 - छत्तीसगढ़ विधानसभा निवार्चन 2023 अंतर्गत प्रथम चरण में 07 नवम्बर मतदान तिथि वाले विधानसभा क्षेत्रों में रविवार 05 नवम्बर को शाम पांच बजे तक प्रचार थम जाएगा। सुबह 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक मतदान समय वाले विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार 05 नवम्बर को दोपहर 03 बजे तक और सवेरे 08 बजे से शाम 05 बजे तक मतदान समय वाले विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी 05 नवम्बर को शाम पांच बजे तक प्रचार कर सकेंगे। मतदान समाप्ति समय के 48 घंटे पूर्व से सार्वजनिक मंचों से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा।

प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार हैं जिनमें 198 पुरूष तथा 25 महिला हैं। प्रथम चरण के लिए 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष मतदाता, 20 लाख 84 हजार 675 महिला मतदाता तथा 69 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। प्रथम चरण में निर्वाचन हेतु कुल 5304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में से दस विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक तथा दस विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे 08 बजे से शाम 05 बजे तक मतदान होगा।

पंडरिया , कवर्धा , खैरागढ़ , डोंगरगढ़ , राजनांदगांव , डोंगरगांव , खुज्जी , बस्तर , जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे 08 बजे से शाम 05 बजे तक मतदान होगा। वहीं मोहला-मानपुर , अंतागढ़ , कांकेर , भानुप्रतापपुर , केशकाल , कोंडागांव , नारायणपुर , दंतेवाड़ा , बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH