एक और रेल हादसा , पटरी से उतरी सुपर फास्ट एक्सप्रेस , हावड़ा रेल मार्ग हुआ प्रभावित

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एक और रेल हादसा , पटरी से उतरी सुपर फास्ट एक्सप्रेस , हावड़ा रेल मार्ग हुआ प्रभावित
प्रयागराज 01 नवंबर 2023 - गाजीपुर से आनंद विहार दिल्ली जा रही सुहेलदेव सुपर फास्ट एक्सप्रेस (22433) मंगलवार रात प्रयागराज जंक्शन से आगे बढ़ते ही पटरी से उतर गई। ट्रेन के जनरेटर व एसएलआर कोच के चार-चार पहिये पटरी से उतर गए। घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंचे। पहिये को ट्रैक पर लाने के प्रयास में जुट गए। 

घटना के बाद दिल्ली हावड़ा रूट की मुख्य लाइन प्रभावित रही। इससे प्रयागराज की ओर आने वाली ट्रेन कुछ स्थानों पर रोक दी गईं। घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

गाजीपुर से सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस मंगलवार रात प्रयागराज जंक्शन पर पहुंची। रात में आठ बजकर 45 मिनट पर जंक्शन से रवाना हुई। जंक्शन से आगे डीएसए ग्राउंड के पास इंजीनियरिंग का काम चल रहा था। बगल में गिट्टी पड़ी थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही ट्रेन वहां से गुजरी अचानक से SLR के चार पहिये समेत आठ पहिये पटरी से उतर गए। करीब 8 बजकर 53 मिनट पर यह हादसा हुआ। घटना के समय ट्रेन आउटर के पास ही पहुंची थी, जिसके कारण ट्रेन की गति बहुत धीमी थी।

माना जा रहा है कि स्पीड कम होने से बड़ा हादसा टल गया है। अगर ट्रेन की स्पीड ज्यादा होती तो कुछ भी हो सकता था। घटना की जानकारी मिलते ही खलबली मच गई। आनन फानन में डीआरएम , प्रमुख मुख्य इंजीनियर समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH