जिला बदर होने के बाद भी इस पार्टी की टिकट पर प्रतिबंधित जिले से लड़ रहा था चुनाव , हुआ गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 01-11-2023 6:41:47 AM
Anil Tamboli
जिला बदर होने के बाद भी इस पार्टी की टिकट पर प्रतिबंधित जिले से लड़ रहा था चुनाव , हुआ गिरफ्तार
इंदौर 01 नवंबर 2023 - असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी 
AIMIM के प्रत्याशी यासिर पठान को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित जिलाबदर होने के बाद भी विधानसभा चुनाव लड़ रहा था। पुलिस ने उसके विरुद्ध जिलाबदर उल्लंघन का केस दर्ज किया है। हालांकि, उसे थाने से जमानत दे दी गई। यासिर पर सात आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वह खरगोन में दंगे का प्रमुख आरोपित भी है।

एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, अंजुमन नगर खरगोन निवासी 38 वर्षीय यासिर पुत्र मोहम्मद इब्राहिम उर्फ कल्लू को खरगोन पुलिस ने 13 मार्च को एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया था। खरगोन के तत्कालीन कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने खरगोन , खंडवा , इंदौर , देवास , धार और बुरहानपुर जिले की सीमा में रुकने पर प्रतिबंध लगाया था।

यासिर सोमवार को खजराना थाना क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां संचालित करता पाया गया। पुलिस ने हिरासत में लेकर खरगोन पुलिस से संपर्क साधा तो बताया कि उसके विरुद्ध सात आपराधिक प्रकरण दर्ज है। आरोपित को जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। TI उमराव सिंह के मुताबिक, उक्त केस जमानती होने से थाने से जमानत देकर शहरी सीमा से बाहर करवा दिया है।

यासिर पठान ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 से नामांकन पत्र दाखिल किया था। आरोपित भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय और कांग्रेस प्रत्यासी संजय शुक्ला के विरुद्ध चुनाव लड़ रहा था। कुछ लोगों ने उसकी जानकारी निकाली और पुलिस को खबर कर दी। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त ने नाबालिग के साथ कि गंदी हरकत, आहत नाबालिग ने लगाई फाँसी
छत्तीसगढ़ - शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त ने नाबालिग के साथ कि गंदी हरकत, आहत नाबालिग ने लगाई फाँसी
छत्तीसगढ़ - तीन आरोपियों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, पंचायत में रुपये लेकर मामले को दबाया
छत्तीसगढ़ - तीन आरोपियों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, पंचायत में रुपये लेकर मामले को दबाया
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, स्कूलों से समय मे किया गया बड़ा बदलाव, देखे नया टाइमटेबल
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, स्कूलों से समय मे किया गया बड़ा बदलाव, देखे नया टाइमटेबल
छत्तीसगढ़ - कीचड़ से भरी डभरी में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - कीचड़ से भरी डभरी में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - घर मे घुसकर अजय ने किया विवाहिता के साथ रेप की कोशिश, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
सक्ती - घर मे घुसकर अजय ने किया विवाहिता के साथ रेप की कोशिश, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..
जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH