टिकट के आश्वासन पर सवा लाख तनख्वाह वाली सरकारी नौकरी छोड़ी , 60 लाख खर्च किये और अब मिला झुनझुना

मध्य प्रदेश , 31-10-2023 11:04:07 PM
Anil Tamboli
टिकट के आश्वासन पर सवा लाख तनख्वाह वाली सरकारी नौकरी छोड़ी , 60 लाख खर्च किये और अब मिला झुनझुना
डिंडौरी  31 अक्टूबर 2023 - कांग्रेस से टिकट मिलने के आश्वासन में प्राचार्य ने नौकरी से इस्तीफा तो दे दिया, लेकिन न तो उन्हें पार्टी से टिकट मिला और न ही अब सरकारी नौकरी बची। अब तोक सिंह ने निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने के लिए नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया है। तोक सिंह का आरोप है कि अब तक वे लगभग 60 लाख रुपये से अधिक खर्च करने के बाद टिकट न मिलने और नौकरी चले जाने से सड़क में आ गए हैं।

डिंडौरी जिले के निघौरी भानपुर में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के प्राचार्य तोक सिंह कांग्रेस में टिकट के दावेदार थे। 05 सितंबर को ही उनका इस्तीफा विभाग ने मंजूर किया। तोक सिंह बताते हैं कि पार्टी के सर्वे में उनका सबसे ऊपर नाम था।

जलेगांव निवासी तोक सिंह प्राचार्य पद का दायित्व लंबे समय से संभाल रहे थे। उन्हें एक लाख 15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता था। दो साल से अधिक समय की उनकी नौकरी भी शेष थी। बड़ा आश्वासन मिलने के बाद भी कांग्रेस से टिकट न मिलने पर उन्होंने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि पिछले दो माह में वे लगभग टिकट की आस में बीस लाख रुपये खर्च कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि निघौरी भानपुर में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली के साथ भुआ बिछिया में कांग्रेस के बड़े कार्यक्रम और रामनगर में प्रियंका गांधी के आगमन पर पांच-पांच लाख रुपये खर्च किए थे। इसके साथ पांच लाख से अधिक की राशि भोपाल और दिल्ली आने जाने में खर्च हो गई। पिछले दस सालों का ब्यौरा रखते हुए टोक सिंह बताते हैं कि वे टिकट की आस में 60 लाख से अधिक खर्च कर चुके हैं।

तोक सिंह ने बताया कि वे चार बार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ से भी मिल चुके हैं। उन्होंने भी आश्वासन दिया था लेकिन कांग्रेस ने विधायक भूपेंद्र मरावी को फिर से टिकट दे दी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त ने नाबालिग के साथ कि गंदी हरकत, आहत नाबालिग ने लगाई फाँसी
छत्तीसगढ़ - शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त ने नाबालिग के साथ कि गंदी हरकत, आहत नाबालिग ने लगाई फाँसी
छत्तीसगढ़ - तीन आरोपियों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, पंचायत में रुपये लेकर मामले को दबाया
छत्तीसगढ़ - तीन आरोपियों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, पंचायत में रुपये लेकर मामले को दबाया
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, स्कूलों से समय मे किया गया बड़ा बदलाव, देखे नया टाइमटेबल
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, स्कूलों से समय मे किया गया बड़ा बदलाव, देखे नया टाइमटेबल
छत्तीसगढ़ - कीचड़ से भरी डभरी में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - कीचड़ से भरी डभरी में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - घर मे घुसकर अजय ने किया विवाहिता के साथ रेप की कोशिश, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
सक्ती - घर मे घुसकर अजय ने किया विवाहिता के साथ रेप की कोशिश, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..
जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH