स्कूल वैन और बस में जबरजस्त टक्कर , 04 बच्चो सहित 05 की मौत , बढ़ सकता है मृतकों की संख्या

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
स्कूल वैन और बस में जबरजस्त टक्कर , 04 बच्चो सहित 05 की मौत , बढ़ सकता है मृतकों की संख्या
बदायूं 30 अक्टूबर 2023 - उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें स्कूली बस और वैन आपस में टकरा गई. हादसे में चार स्कूली बच्चों और एक ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई. दर्जन भर से ज्यादा बच्चे घायल भी हुए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

एक्सीडेंट की खबर मिलते ही मौके पर जिले के आला अधिकारी पहुंच गए हैं. एम्बुलेंस से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है. जबकि सीरियस बच्चों मेडिकल कॉलेज के लिए रेफ़र किया गया है. बताया जा रहा है कि मृतक वैन ड्राइवर की बेटी की भी हादसे में मौत हुई है. वह हादसे के वक्त स्कूल वैन में सवार थी।

जानकारी के मुताबिक, दोनों वाहन (बस और वैन) स्कूली ही थे. उनके ड्राइवर अपने-अपने क्षेत्रों से बच्चों को लेकर कस्बा म्याउं के एसआरपीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल जा रहे थे. तभी उसावा थाना क्षेत्र के म्याउं-नबीगंज रोड पर दोनों स्कूली वाहन आपस में टकरा गए. जिससे मौके पर ही वैन ड्रावर और एक बच्चे की मौत हो गई. जबकि हादसे में करीब 20 बच्चे घायल हो गए।

घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान तीन और बच्चों की मौत हो गई. इस तरह हादसे में चार बच्चे और एक ड्राइवर समेत कुल 5 मौतें हुई है।

हादसे की सूचना पर डीएम मनोज कुमार समेत बड़े अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए. डीएम ने घायलों के बेहतर इलाज के लिए अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया है. गंभीर हालत छात्रों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफ़र किया गया है. बताया जा रहा है दोनों वाहन की स्पीड काफी तेज थी और दोनों की भिड़ंत आमने-सामने से हुई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH