छत्तीसगढ़ में रेल हादसा , कोयले से भरी मालगाड़ी के 05 डिब्बे पटरी से उतरे , रेल यातायात प्रभावित

कोरबा , 28-10-2023 7:58:30 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में रेल हादसा , कोयले से भरी मालगाड़ी के 05 डिब्बे पटरी से उतरे , रेल यातायात प्रभावित
कोरबा 28 अक्टूबर 2023 - कोयला लोड करने दीपका रेलवे साइडिंग जा रही मालगाड़ी के पांच डिब्बे से पटरी से उतर गए। इसमें कुछ डिब्बे दूर जाकर पलट गए। घटना में यार्ड की सभी लाइन ब्लाक हो गई और 15 घंटे से अधिक समय तक कोयला लदान प्रभावित हो गया। इससे आधा दर्जन से ज्यादा मालगाड़ी में कोयला लदान नहीं हो सका।

सूचना मिलते ही एआरटी रेस्क्यू टीम द्वारा डिब्बों को वापस पटरी पर लाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। साऊथ ईस्टर्न कोलफिल़्डस लिमिटेड (SECL) की दीपका खदान से निकलने वाले कोयला के लिए दीपका में रेलवे साइडिंग बनाया गया है। यहां से छत्तीसगढ़ समेत अन्य प्रांत को कोयला भेजा जाता है।

कोरबा स्टेशन से मालगाड़ी दीपका साइडिंग के लिए रवाना की गई। रात करीब 9.30 बजे गाड़ी जब दीपका के प्राइवेट साइडिंग में कृष्णा नगर के पास कोयला लदान के लिए प्लेसमेंट हो रही थी, तभी उसके डिब्बा क्रमांक 18, 19, 20, 21 व 22 पटरी से उतर गया। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी, इसलिए कुछ डिब्बे बेपटरी हो दूर जाकर पलट गए। इसके बाद एक के बाद एक डिब्बे उतरते गए।

जानकारी होने पर चालक ने मालगाड़ी को रोका। इस घटना से यार्ड की सभी लाइन ब्लाक हो गई और कोयला लदान का काम प्रभावित हुआ। घटना की सूचना कोरबा स्टेशन में दी गई, तब स्टेशन से एक्सीडेंटल रिलिफ टीम (एआरटी) रेस्क्यू टीम स्थल के लिए रवाना किया गया। इस दौरान क्रेन को भी बुला कर डिब्बे को उठाने का प्रयास किया गया।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH