प्रेमी के साथ घर से भागी युवती के साथ गैंगरेप , प्रेमी और उसके 06 दोस्तों ने दिया वारदात को अंजाम

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेमी के साथ घर से भागी युवती के साथ गैंगरेप , प्रेमी और उसके 06 दोस्तों ने दिया वारदात को अंजाम
बेगूसराय 28 अक्टूबर 2023 - बिहार के बेगूसराय से एक गैंगरेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में घर से भागी लड़की के साथ प्रेमी और उसके दोस्तों ने इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्यों की तलाश की जा रही है. पीड़िता खगड़िया जिले की रहने वाली बताई जा रही है।

दरअसल खगड़िया जिले की रहने वाली एक युवती 25 अक्टूबर को अपने प्रेमी संतोष कुमार के साथ शादी करने के घर से भागी थी. 26 अक्टूबर को प्रेमी उसे एक घर में ले गया. जहां उसने अपने पांच दोस्तों के साथ गैगरेप किया।

पीड़िता किसी से भागकर पुलिस गश्ती दल के पास पहुंची और आपबीती बताई. तुरंत ही पुलिस घटना वाली जगह पहुंची और प्रेमी संतोष कुमार , नीतीश कुमार और संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया. जबकि तीन अन्य आरोपी आकाश कुमार, भोला कुमार,और छोटू कुमार भागने में सफल रहे.

घटना वाली जगह से पुलिस ने कुछ सबूत इकट्ठा किए. इस मामले पर एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग में भागी युवती के साथ उसके प्रेमी संतोष कुमार ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया. लड़की भाग कर पुलिस के पास पहुंची और तुरंत ही कार्रवाई करते हुए प्रेमी सहित तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दो आरोपी फरार हैं, उन्हें पकड़ने के लिए बखरी डीएसपी चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पीड़ित युवती को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है. इस घटना के बाद से युवती काफी डरी हुई है और वो आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH