मेडिकल की छात्रा के साथ हॉस्टल में रेप , ब्लैकमेल कर कई बार दिया वारदात को अंजाम

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मेडिकल की छात्रा के साथ हॉस्टल में रेप , ब्लैकमेल कर कई बार दिया वारदात को अंजाम
कोटा 14 अक्टूबर 2023 - राजस्थान के कोटा में एक टिफिन वाले ने NEET की तैयारी कर रही छात्रा का कई बार रेप किया। आरोपी ने छात्रा का अश्लील वीडियो भी बनाया और उसे बार-बार ब्लैकमेल कर गंदा काम किया। जानकारी के मुताबिक, छात्रा की उम्र 15 साल है। वो कोटा में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रही है। इस मामले में पुलिस ने टिफिन वाले और छात्रावास के मालिक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।

कोटा शहर के पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि लड़की बिहार की रहने वाली है और अपनी बहन के साथ यहां छात्रावास में रह रही थी। छात्रा ने मंगलवार को अपनी शिकायत में बताया कि खाना लाने वाले लड़के ने बार-बार उसका बलात्कार किया जबकि छात्रावास के मालिक से इसके बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताने की धमकी दी।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि लड़का खाना देने के लिए उसके कमरे में आता था और दोनों में परिचय हो गया था। जान-पहचान का फायदा उठाकर फरवरी में लड़के ने उसे शराब पीने का लालच दिया और जब वह नशे में हो गई तो उसके साथ बलात्कार किया। उसने इस घटना की वीडियो बना ली थी।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद लड़के ने ब्लैकमेल कर छह से सात बार उसका बलात्कार किया। जब पीड़िता मदद के लिए हॉस्टल मालिक के पास पहुंची, तो उसने पहले उसे टिफिन पहुंचाने वाले लड़के से शादी करने के लिए मनाने की कोशिश की। जब उसने इनकार कर दिया, तो हॉस्टल के मालिक ने पीड़िता को चेतावनी दी कि उसके किसी भी कदम से उसके घरवालों के सामने मामला खुल जाएगा और उनकी ‘बदनामी’ हो जाएगी। पुलिस ने लड़के और मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH