छत्तीसगढ़ - ग्रामीणों ने किया विधानसभा चुनाव बहिष्कार का एलान , अधिकारियों के फूल हाथ पांव

कोरबा , 14-10-2023 1:14:49 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ग्रामीणों ने किया विधानसभा चुनाव बहिष्कार का एलान , अधिकारियों के फूल हाथ पांव
कोरबा 13 अक्टूबर 2023 - राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पहाड़ी कोरवाओं को सुविधा मुहैया कराने के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन तमाम दावे झूटे हैं। यह बात बीहड़ इलाके में रहने वाले पहाड़ी कोरवाओं के चुनाव बहिष्कार के फैसले ने साबित कर दिया है। सड़क, बिजली, पानी और मोबाइल कनेक्टिविटी जैसी मूलभूत सुविधा की मांग को लेकर सरकारी दफ्तर व जनप्रतिनिधियों का चक्कर काट थक चुके पहाड़ी कोरवाओं ने विधानसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने गांव के सरहद पर चुनाव बहिष्कार का बैनर पोस्टर लगाया है, ताकि प्रचार के लिए पहुंचे प्रत्याशी भीतर प्रवेश न करें।

यह पूरा मामला जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र का है। रामपुर विधानसभा में ग्राम पंचायत केरा कछार के आश्रित ग्राम सरडीह, बगधरी डांढ़ के अलावा खुर्रीभौना सहित आधे दर्जन गांव ऐसे हैं, जहां पहाड़ी कोरवा जनजाति परिवार निवास करते हैं। वे खेती किसानी के अलावा वनोपज संग्रहण कर जीविकोपार्जन करते हैं। इन गांवों में रहने वाले परिवारों को अभी भी पानी बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की दरकार है। 

ग्रामीणों का कहना है कि पानी, बिजली सड़क और मोबाइल कनेक्टिविटी जैसी सुविधा मुहैया कराने की मांग को लेकर वे सरकारी दफ्तरों और जनप्रतिनिधियों के चक्कर काटकर थक चुके हैं। उन्होंने पंचायत के माध्यम से ग्राम सभा में भी समस्याओं को प्रस्तावित कर प्रशासनिक अफसर तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन किसी भी प्रकार से पहल नहीं हुई। वे अब पूरी तरह से निराश हैं ऐसे में उनके सामने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार के अलावा कोई भी रास्ता नहीं बचा।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH