उम्मीदवारों के नाम पर मंथन करते रह गए मोदी और शाह , और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कर दिया बड़ा खेला

देश , 13-10-2023 11:00:42 PM
Anil Tamboli
उम्मीदवारों के नाम पर मंथन करते रह गए मोदी और शाह , और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कर दिया बड़ा खेला
चंडीगढ़ 13 अक्टूबर 2023 - पांच राज्यों में चुनावी आगाज होने के बाद से भाजपा-कांग्रेस सहित सभी दल एक्टिव हो गए हैं। दोनों ही दल अपने उम्मीदवारों के नाम पर मंथन कर रही है, लेकिन इस बीच भाजपा को एक के बाद एक कई झटके लग रहे हैं। जहां एक ओर मध्यप्रदेश के मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है तो वहीं पंजाब भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राज कुमार वेरका ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राज कुमार वेरका ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस में वापसी की भी घोषणा की है। पंजाब की राजनीति में एक प्रमुख दलित चेहरे के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले वेरका ने कहा, ”मैंने भाजपा में शामिल होकर गलती की और अब इसे सुधारने जा रहा हूं। आज मैं घर वापसी के लिए नई दिल्ली के लिए रवाना हो रहा हूं। लौटकर कांग्रेस के मंच से मीडिया से बात करूंगा"।

बता दें कि वेरका पिछले साल 5 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नई दिल्ली में अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ भगवा पार्टी में शामिल हुए थे। वह 2012 से 2022 तक अमृतसर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र (एससी) से विधायक चुने गए। इससे पहले वह 2002 में वेरका सीट से विधायक चुने गए थे। वह पंजाब सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री के रूप में कैबिनेट मंत्री का पद भी संभाला। इसके अलावा उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार में विभिन्न राज्य निगमों के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाली।

उन्होंने कहा, ”कांग्रेस के विपरीत भाजपा समाज के सभी वर्गों को समायोजित करने में सक्षम नहीं है। इसलिए अपनी पुरानी पार्टी छोड़ना मेरी गलती थी। विशेष रूप से अमृतसर में अनुसूचित जाति समुदाय में काफी प्रभाव रखने वाले वेरका ने कहा, “मेरे सभी सहयोगी भी मेरे साथ कांग्रेस में लौट रहे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH