बड़ा रेल हादसा - नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे , 5 की मौत, 70 से अधिक घायल , रेस्क्यू जारी

बिहार , 12-10-2023 6:06:18 AM
Anil Tamboli
बड़ा रेल हादसा - नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे , 5 की मौत, 70 से अधिक घायल , रेस्क्यू जारी
बक्सर 12 अक्टूबर 2023 - बिहार के बक्सर में बुधवार रात रेल हादसा हुआ. दिल्ली से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 8 बोगियां पटरी से उतर गईं. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल हैं. 60 लोगों को अस्पताल भेजा गया है. कई और लोग फंसे हुए हैं. गैस कटर की सहायता बोगी को काटकर लोगों को निकाला जा रहा है. मौके पर रेलवे की टीम मौजूद है. हादसा डीडीयू-पटना रेलखंड के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ।

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद DRM दानापुर से घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं. जबकि बक्सर के डीएम और एसपी मौके पर मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि ट्रेन बक्सर से आरा के लिए रवाना हुई थी, इस बीच यह घटना हुई है. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बक्सर के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास यह घटना घटी है. जैसे ही यह ट्रेन यहां पहुंची थी, वैसे ही पटरी से उतर गई।

घटना के बाद नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.पटना के लिए नंबर है- 9771449971 , दानापुर के लिए नंबर 890569749 और आरा के लिए नंबर - 8306182542 जबकि कंट्रोल रूम के लिए नंबर 7759070004 है।

इस बीच गुवाहाटी राजधानी एक्सप्रेस , विभूति एक्सप्रेस , सीमांचल एक्सप्रेस पंजाब मेल समेत आधा दर्जन ट्रेनों का रूट बदला जा रहा है. इन्हें दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन से ही अलग रूट से किउल भेजा जा रहा है।

रेल हादसे के बाद बक्सर , आरा और पटना के सभी बड़े अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. घटना के बाद बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भोजपुर डीएम राजकुमार को फोन कर अस्पताल में तैयारियों के बारे में जानकारी ली है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH