छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षक भर्ती घोटाला , कमजोर अभ्यर्थी को इंटरव्यू में दिया 19.666 अंक , हुई शिकायत

बलौदा बाजार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षक भर्ती घोटाला , कमजोर अभ्यर्थी को इंटरव्यू में दिया 19.666 अंक , हुई शिकायत
बलौदाबाजार 11 अक्टूबर 2023 - स्वामी आत्मानंद  स्कूल में शिक्षकों की भर्ती को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। यहां अभ्यर्थियों की शिकायत है कि अच्छे नंबर से पास होने पर भी योग्य लोगों की भर्ती नहीं कि जाती बल्कि कम अंक लाने वालों को साक्षात्कार लेकर ज्यादा अंक दे दिए जाते हैं और भर्ती कर ली जाती है। ऐसा ही एक मामला बलौदाबाजार जिले से आया है।

जानकारी के अनुसार, जिले के आत्मानंद स्कूल में गणित और सहायक शिक्षक विज्ञान विषय के शिक्षकों की भर्ती होनी थी। जिसमें कम अंक वालों को साक्षात्कार में ज्यादा नंबर देकर नौकरी दे दी गई। वहीं योग्य अभ्यर्थी हाथ पर हाथ धरे बैठे रह गए। जब ये बात निकलकर सामने आई तो जिम्मेदार अधिकारी त्रुटि की बात कहकर पल्ला झाड़ लिए। अभ्यर्थियों का आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में अधिकारियों के साथ बड़ा लेन देन होता है। और मामला सामने आने पर जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति होती है।

स्कूल द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में सहायक शिक्षक विज्ञान के लिए तीन अभ्यर्थियों का चयन किया गया था जिसमे अंशुल वर्मा , चंद्र किशोर साहू और सेजल का नाम था अंशुल वर्मा का 12वी का 40 प्रतिशत अंक 30.32 और स्नातक  का 40 प्रतिशत अंक 27.68 था जिसे इंटरव्यू में 19.667 अंक देकर कुल 77.667 अंक के साथ टॉप वन में रखा गया जबकि दूसरे नंबर के अभ्यर्थी चंद्र किशोर साहू का 12बी का 40 प्रतिशत अंक 33.52 और स्नातक का 40 प्रतिशत अंक 35.68 था जिसे इंटरव्यू में 8.000 अंक देकर टॉप टू में रखा गया इसी तरह सेजल का 12वी का 40 प्रतिशत अंक 35.40 और स्नातक का 40 प्रतिशत अंक 35.12 था जिसे इंटरव्यू में 6.333 अंक देकर टॉप थ्री में रखा गया।

फिलहाल इस मामले में कलेक्टर चंदन कुमार ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई है। वहीं मामले की जांच करने का निर्देश दिए हैं। वहीं नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी बी. एल. देवांगन ने कहा कि अभी दो दिन पहले ही उनकी पदस्थापना हुई है, मामला संज्ञान में आया है। जांच की जायेगी। त्रुटि वश हो गया होगा तो सुधार किया जायेगा और यदि कोई दोषी होगा तो कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षक भर्ती घोटाला , कमजोर अभ्यर्थी को इंटरव्यू में दिया 19.666 अंक , हुई शिकायत

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH