छत्तीसगढ़ - भूमि पूजन करने जाना नेताजी को पड़ा भारी , हुआ कुछ ऐसा की लौटना पड़ा उलटे पांव

कोरबा , 02-10-2023 2:55:29 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भूमि पूजन करने जाना नेताजी को पड़ा भारी , हुआ कुछ ऐसा की लौटना पड़ा उलटे पांव
कोरबा 01 अक्टूबर 2023 - छत्तीसगढ़ में चुनावी साल है, लिहाजा नेता-राजनेता लगातार भूमि पूजन कर लोगों को विकास कार्यो की सौगात देने में जुटे हुए है। लेकिन कोरबा में एक समाज के भवन के लिए भूमि पूजन पर पहुंचना निगम के सभापति को भारी पड़ गया। 

पंडित जी पूजा की तैयारी कर बैठे थे लेकिन पूजा शुरू होता उससे पहले ही बस्ती की महिलाओं ने नेताजी को घेरकर जमकर बवाल मचा दिया। फिर क्या था भूमि पूजन तो दूर नेताजी अपने समाज के लोगों के लिए बनने वाले भवन का नारियल भी नही फोड़ पाये और मौके से उल्टे पैर बगैर भूमि पूजन किये ही लौटना पड़ा। सोशल मीडिया में इस घटना का विडियों अब जमकर वायरल हो रहा है और लोग नेताजी की जमकर खिचाई भी कर रहे है।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले वार्ड क्रमांक 25 के कुंआभट्ठा में सोनी समाज के भवन के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में बकायदा नगर निगम के सभापति श्याम सुंदर सोनी भूमि पूजन के लिए पहुंचे हुए थे। लेकिन भूमिपूजन होता उससे पहले ही सोनी समाज के भवन के विरोध में कुआ भटठा बस्ती के लोग एकजुट होकर मौके पर पहुंच गये।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में अब महज डेढ़ महीने से भी कम का वक्त बचा हुआ है। ऐसे में राजनेता वोट बैंक को साधने के लिए समाजों को साधने में जुटे हुए है। कोरबा विधानसभा अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में लगातार अलग-अलग वार्डो में विकास कार्यो के साथ ही समाजों के सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। 

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH