गरीबरथ एक्सप्रेस में नर्सिंग की छात्रा हुई बेड टच और छेड़खानी की शिकार , आरोपी गिरफ्तार
बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
मुजफ्फरपुर 30 सितम्बर 2023 - गरीब रथ से जालंधर से मुजफ्फरपुर आ रही युवती के साथ ट्रेन के सफाई कर्मी ने छेड़खानी की है। महिला यात्री ने मोबाइल से रेल एसपी को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सफाईकर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ये घटना अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में नर्सिंग की छात्रा के साथ हुई। वह अपनी सहेली के साथ ट्रेन में थी इसी दौरान ट्रेन के भीतर मौजूद एक सफाईकर्मी ने छेड़खानी शुरू कर दी उससे मोबाइल नंबर मांगने लगा नंबर नहीं देने पर टच करने की कोशिश की।
लुधियाना में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही एक छात्रा गरीबरथ एक्सप्रेस से अपने घर मोतिहारी आ रही थी। यात्रा के दौरान वह ऊपर वाले बर्थ से नीचे उतरकर अपना मोबाइल चार्ज करने लगी। इसी बीच, एक युवक आकर वही बैठ गया और छात्रा से मोबाइल नंबर मांगने लगा। आरोप है कि जब उसने मना किया तो युवक छात्रा को परेशान करने लगा। रात में युवक छात्रा के शरीर को भी किसी बहाने ‘टच’ करता रहा।
















