चुनाव तक बिजली बिल भरने का झंझट खत्म , सरकार ने उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चुनाव तक बिजली बिल भरने का झंझट खत्म , सरकार ने उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत
भोपाल 30 सितंबर 2023 - नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने एक किलोवाट वाले उपभोक्ताओं के बिजली के पुराने बिलों की बकाया राशि को स्थगित करने की घोषणा कर दी है। सितंबर माह से उपभोक्ताओं को जो बिल दिए जा रहे है वो उसी माह के दिए जा रहे है यही कारण है कि उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

इधर त्योहार शुरू हो गए है और बकाया राशि जमा न कर पाने के कारण विद्युत कनेक्शन काटने की जो कार्रवाई होती थी वो भी स्थगित हो जाएगी। उपभोक्ताओं को कम से कम उन्हें तीन महीने बकाया राशि जमा नहीं करना है। इधर बिजली अधिकारियों की माने तो बकाया राशि सिर्फ स्थगित हुई है माफ नहीं। इसे लेकर शासन के आदेश का इंतजार है।

नगर में बिजली कंपनी के घरेलू और गैर घरेलू मिलाकर 20 हजार से अधिक उपभोक्ता है। इनमें से एक किलोवाट तक वाले घरेलू उपभोक्ता करीब 15 हजार के आस पास है। प्रतिमाह ढाई करोड़ रुपये के आसपास की राशि उपभोक्ताओं से बिजली कंपनी वसूलती है। सरकार की घोषणा के बाद करीब 4400 उपभोक्ताओं के बकाया राशि स्थगित हो गई है, जिनसे बिजली कंपनी को करीब 1.20 करोड़ रूपए वसूलना था।

राशि स्थगित होने के साथ ही इस पर लगने वाली पेनल्टी भी स्थगित हो गई है। यानी अब जब भी सरकार के वसूली के आदेश आते है तो उपभोक्ताओं को सिर्फ बकाया राशि ही जमा कराना होगी। कुछ उपभोक्ता सितंबर में बिल की राशि कम मिलने को लेकर बकाया राशि माफ समझ रहे है। इसे लेकर बिजली कंपनी ने स्पष्ट किया है कि बिलों की बकाया राशि माफ नहीं की गई है, सिर्फ सरकार के आगामी आदेश तक स्थगित की गई है।

बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि विभाग से एक किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ताओं के 31 जुलाई 2023 तक के बकाया बिजली बिल स्थगित करने के आदेश मिले है। आदेश में बिजली बिल माफी को लेकर कोई जिक्र नहीं है। फिलहाल जो आदेश है उसके मुताबिक बिजली के बिल माफ नहीं स्थगित हुए है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH