मॉडल युवतियों की पोर्न फिल्म बनाने वाले गिरोह का सातवा आरोपी गिरफ्तार , ऐसे करते थे फ़िल्म शूट ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मॉडल युवतियों की पोर्न फिल्म बनाने वाले गिरोह का सातवा आरोपी गिरफ्तार , ऐसे करते थे फ़िल्म शूट ,,
इंदौर 03 सितम्बर 2020 - मध्यप्रदेश के इंदौर में वेब सीरीज के नाम पर मॉडल युवतियों की पोर्न फिल्म बनाने वाले गिरोह के सातवें आरोपी को साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है. इसने वेब सीरीज बनाने के नाम पर फेसबुक पर नामी एजेंसी के नाम से कई तरह के विज्ञापन भी दे रखे थे. वह कास्टिंग सेलेक्शन भी करता था. फिलहाल राज्य साइबर सेल पकड़े गए आरोपी राजेश उर्फ राज गुर्जर से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है. इसके पहले साइबर पुलिस इसी मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

दरअसल, शिकायतकर्ता रिया (परिवर्तित नाम) ने राज्य साइबर सेल इंदौर को बेव सीरीज बनाने के नाम पर एक एडल्ट वेब सीरिज बनाकर पोर्न साइट पर डालने के संबंध में एक शिकायत दर्ज कराई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक टीम गठित कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की. इसके साथ ही शिकायत पर राज्य साइबर सेल इंदौर ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

इसके बाद साइबर टीम ने आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक वह इंदौर के गंगा नगर एराड्रम रोड का रहने वाला है. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने लाव्यना कास्टिंग एजेंसी के नाम से फेसबुक अकाउंट बना रखा है. इस पर वह मॉडल युवतियों को फंसाकर सेमी न्यूड और न्यूड फोटोज मंगाता था और कभी उन्हें झांसा देकर उन्हीं से अश्लील वीडियो शूट कर मांगता था. फिर वह उसे विजयानांद पाण्डेय, अशोक सिंह, मिलिंद डावर, ब्रजेन्द्र सिंह गुर्जर और अन्य साथियों को भेजता था. वह लोग उसमें से फोटो और वीडियो सेलेक्ट कर एडल्ट मूवीज बनवाते थे और फिर बिना युवती के जानकारी के वीडियो एडल्ट मूवीज के ओटीटी प्लेटफार्म पर बेचकर भारी मुनाफा कमाते थे. 

साइबर एसपी जितेन्द्र सिंह का कहना है कि मॉडल युवती ने जो शिकायत की थी. उसमें हमने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी राजेश गुजर्र ने फिल्म शूट की थी. ये कैमरामैन के तौर पर काम करता था. वह फिल्म शूट कर जनवरी में मुंबई लेकर गया था. इसके पास से फिल्म का रॉ मटेरियल मिल गया है जो काफी महत्त्वपूर्ण है. इसके पास से कैमरा और 1000 जीबी का डेटा मिला है. जिस मॉडल की फिल्म बनाई थी उसका डेटा भी मिला है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि उसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया जा सके. 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH