छत्तीसगढ़ - 2023 के विधानसभा चुनाव में यह 08 महारथी पार लगाएंगे भाजपा की नैय्या , देखे नाम

रायपुर , 30-09-2023 6:56:57 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 2023 के विधानसभा चुनाव में यह 08 महारथी पार लगाएंगे भाजपा की नैय्या , देखे नाम
रायपुर 30 सितंबर 2023 - छत्तीसगढ़ में चुनावी रणभेरी बज चुकी है। 5 साल पहले हाथ से निकली प्रदेश की सत्‍ता को फिर से हासिल करने के लिए भाजपा पूरी ताकत झोंक रही है। 15 साल की सत्‍ता के बाद 2018 में केवल 15 सीटों पर सिमटी भाजपा इस बार प्रदेश के विधानसभा चुनाव को कितनी गंभीरता से ले रही है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चुनाव की पूरी जिम्‍मेदारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने हाथ में ले रखी है।

प्रदेश में पिछले तीन चुनाव (2008 , 2013 और 2018) डॉ. रमन सिंह भाजपा का प्रमुख चेहरा थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। पार्टी इस बार किसी एक चेहरे की बजाय समूहिक नेतृत्‍व में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पार्टी का लगभग हर बड़ा नेता इस वक्‍त सक्रिय है। 

परिवर्तन यात्रा से लेकर दूसरे राज्‍यों और राष्‍ट्रीय नेताओं के कार्यक्रमों में पार्टी के कई चेहरे नजर आ रहे हैं, लेकिन इनमें से ज्‍यादातर नेता टिकट की घोषणा होने के साथ ही अपने क्षेत्र में सक्रिय हो जाएंगे। ऐसे में पार्टी ने 8 ऐसे चेहरे तय किए हैं, जो पूरे चुनाव के दौरान सभी 90 विधानसभा सीटों में नजर आएंगे। दूसरे शब्‍दों में कहें तो पार्टी इन्‍हीं 8 चेहरों को आगे करके चुनाव लड़ेगी।

01 - डॉ. रमन सिंह: प्रदेश के 15 वर्ष तक मुख्‍यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह छत्‍तीसगढ़ में भाजपा के सबसे बड़ा चेहरा माने जाते हैं। मुख्‍यमंत्री की कुर्सी गंवाने के बाद भी पार्टी में उनका महत्‍व बना हुआ है।

02 - अरुण साव: प्रदेश के मौजूदा प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव इस वक्‍त परिवर्तन यात्रा का नेतृत्‍व कर रहे हैं। साव साहू समाज से आते हैं। माना जाता है कि प्रदेश में सबसे ज्‍यादा वोटर इसी वर्ग के हैं। संघ की पृष्‍ठभूमि से आने वाले साव बिलासपुर से सांसद हैं।

03 - रामविचार नेताम: रमन कैबिनेट में दो बार मंत्री रहे नेताम भाजपा ही नहीं प्रदेश के बड़े आदिवासी नेता माने जाते हैं। राज्‍य की आबादी में 32 प्रतिशत हिस्‍सा एसटी वर्ग का है। नेताम राज्‍य में मंत्री रहते हुए कई बार आदिवासी मुख्‍यमंत्री की मांग कर चुके हैं। पिछले कुछ समय से पार्टी में इनका महत्‍व बढ़ा है।

04 - विजय बघेल: पहले कांग्रेस फिर एनसीपी होते हुए भाजपा में पहुंचे विजय बघेल पार्टी का बड़ा ओबीसी चेहरा बन गए हैं। विजय बघेल कुर्मी समाज से आते हैं जिनका प्रदेश की आबादी और राजनीति में अच्‍छा दबदबा है।

05 - सरोज पांडेय: भाजपा की एक मात्र राज्‍यसभा सांसद सरोज पांडेय लंबे समय से भाजपा के राष्‍ट्रीय संगठन में सक्रिय रही हैं। राष्‍ट्रीय महामंत्री रहीं हैं और अभी वे राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष हैं। सरोज पांडेय अच्‍छी वक्‍ता होने के साथ ही इनकी गिनती तेजतर्रार नेताओं में होती है।

06 - ओपी चौधरी: आईएएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए ओपी चौधरी इस चुनाव में भाजपा के बड़े ब्रांड हैं। अमित शाह से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर कार्यक्रम संचालन करते नजर आते हैं। ओबीसी वर्ग से आने वाले चौधरी 2018 में ख‍रसिया से विधानसभा चुनाव हार गए थे।

07 - धरमलाल कौशिक: बिल्‍हा सीट से विधायक धरमलाल कौशिक राजनीति में किस्‍मत के धनी हैं। ओबीसी वर्ग से आने वाले कौशिक प्रदेश अध्‍यक्ष रह चुके हैं। विधानसभा के अध्‍यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की भी जिम्‍मेदारी संभाल चुके हैं।

08 - तला उसेंडी: रमन कैबिनेट में मंत्री रह चुके लता उसेंडी को हाल ही में भाजपा का राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष बनाया गया है। परिवर्तन यात्रा के दौरान पूरे बस्‍तर संभाग में हर कार्यक्रम में लता उसेंडी प्रमुख वक्‍ता के रुप में नजर आईं। लता प्रदेश की उन चंद आदिवासी महिलाओं में शामिल हैं जो एक बार से ज्‍यादा विधानसभा का चुनाव जीती हैं।
छत्तीसगढ़ - 2023 के विधानसभा चुनाव में यह 08 महारथी पार लगाएंगे भाजपा की नैय्या , देखे नाम

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH