जांजगीर चाम्पा - झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से विवाहिता की मौत , परिजनों ने किया हंगामा

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से विवाहिता की मौत , परिजनों ने किया हंगामा
जंजगीर चाम्पा 29 सितंबर 2023 - झोलाछाप डाॅक्टर के पास इंजेक्शन लगाने के बाद एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ इलाज के लिए डॉक्टर के पास पहुंची थी। पत्नी की मौत के बाद पति ने पुलिस से आरोपी डाॅक्टर की गिरफ्तारी और उसे कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

दरअसल, जांजगीर चाम्पा जिले के कन्हाईबंद निवासी राकेश ताम्रकर अपनी पत्नी किरण के साथ गुरूवार रात को नैला रेलवे स्टेशन के पास गणेश प्रतिमा देखने के लिए गया हुआ था। वापस घर लौटते समय पत्नी ने पति को सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत की। दोनों नैला दर्री पारा के एक झोलाछाप डाॅक्टर सुनील प्रधान के पास पहुंचे। 

डाॅक्टर सुनील प्रधान ने महिला को इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद ही महिला को उल्टी और चक्कर आना शुरू हुआ। महिला जब बेहोश हो गई तो परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया यहां पर उपचार के दौरान किरण की मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद गुस्साएं परिजन थाने पहुंचे और इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल झोलाछाप डाॅक्टर फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। 

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH