कांग्रेस पार्षद 06 साल के लिए पार्टी से निष्कासित , युवती ने पार्षद पर लगाया था गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कांग्रेस पार्षद 06 साल के लिए पार्टी से निष्कासित , युवती ने पार्षद पर लगाया था गंभीर आरोप
शिवपुरी 29 सितंबर 2023 - मध्य प्रदेश के शिवपुरी में कांग्रेस पार्षद के खिलाफ लड़की से दुष्कर्म करने और उसका जबरन अबॉर्शन कराने के सनसनीखेज आरोप लगे हैं. पुलिस ने आरोपी पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. केस दर्ज होने के बाद से पार्षद सागर घावरी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक किशोरी ने शिवपुरी के कांग्रेस पार्षद के खिलाफ दुष्कर्म करने और उसे अबॉर्शन कराने के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है. किशोरी का आरोप है कि पार्षद सागर घावरी (30) ने उसके साथ यौन उत्पीड़न का वीडियो बना लिया था. वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शोषण करता रहा. 25 सितंबर को घावरी लड़की को गर्भपात कराने के लिए पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के शहर ले गया।

पुलिस के मुताबिक अपराध के समय लड़की नाबालिग थी. हालांकि, जिस समय FIR दर्ज की जा रही थी, तब उसकी उम्र 18 साल हो गई थी. केस दर्ज होने के बाद पार्षद की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. 

इस बीच, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) ने सागर घावरी को 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया. पार्टी के बयान में उपाध्यक्ष (संगठन) राजीव सिंह ने बताया कि घावरी के कृत्यों ने पार्टी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है और इसलिए, उन्हें 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH