छत्तीसगढ़ - रिश्तेदार के घर गए युवक की चाकू मार कर हत्या , चार नाबालिगों ने दिया वारदात को अंजाम

धमतरी , 26-09-2023 2:34:01 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - रिश्तेदार के घर गए युवक की चाकू मार कर हत्या , चार नाबालिगों ने दिया वारदात को अंजाम
धमतरी 25 सितम्बर 2023 - धमतरी में हुए हत्या ने हर किसी को आहत कर दिया है। बताया जा रहा है कि यहाँ बुआ के घर गये युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी  इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है, वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक हत्या का पुरा मामला धमतरी के अर्जुनी थाना इलाके के ग्राम दोनर का है। जहाँ रांवा निवासी युवक त्रिलोक साहू उम्र 27 वर्ष अपने बुआ को छोड़ने उसके घर दोनर गया था। उसी दौरान नाबालिक लड़के, छात्र ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।

बताया जा रहा है कि मृतक के बुआ के यहाँ का बच्चा प्राथमिक शाला दोनर में कक्षा चौथी में पढ़ाई करता है। जिसे गांव का एक लड़का बार-बार परेशान करता था और आज भी उसके साथ मारपीट किया किया था। इस बात को लेकर परिजन स्कूल गए हुए थे। 

जहाँ से वापस लौटते वक्त नाबालिक लड़के ने अपने दोस्तों के साथ रास्ता रोका कहासुनी हुई और नाबालिक लड़के युवक त्रिलोक के गले में वार कर दिया। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस मामले में अर्जुनी थाना प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि 4 नाबालिकों को हिरासत में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त

छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम

आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH