शादी के पहली ही रात दुल्हन पत्नी की जगह बन गई अपने पति की मां , जानें क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश , 26-09-2023 2:08:30 AM
Anil Tamboli
शादी के पहली ही रात दुल्हन पत्नी की जगह बन गई अपने पति की मां , जानें क्या है पूरा मामला
गोरखपुर 25 सितंबर 2023 - उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शिक्षक की पत्नी ने कहा कि अपनी माता मानकर मेरे पैर छुओ और मेरी पूजा करों। पत्नी की इस बात से शिक्षक हैरान होकर पुलिस की गुहार लगाई। शिक्षक ने अपनी पत्नी के खिलाफ धारा 323 , 452 , 504 , 506 IPC के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। मामला गोरखपुर के झंगहा क्षेत्र का है। 

दरअसल, यहां एक इंटर कॉलेज में शख्स शिक्षक के पद पर तैनात है। जो मुजफ्फरनगर जिले के घटापन उत्तरी का निवासी है। शिक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि उनकी शादी 24 फरवरी साल 2023 को शामली जिले के एक गांव की लड़की से हुआ था। शादी के बाद उनकी पत्नी उनसे कहने लगी कि माता मानकर मेरी पूजा करो। पैर छुओ नहीं तो वह सबको जान से मार देगी या फिर आत्महत्या करके हिंसा में फंसा देगी। 

पत्नी की इस बात से परेशान शिक्षक ने थाने में जाकर गुहार लगाई। पति ने इसकी शिकायत ससुराल वालों को भी दी। लेकिन ससुराल वालों ने कहा कि जैसा कहती है वैसा ही करों। जिसके बाद शिक्षक परेशान होकर थाने में इसकी शिकायत की।

रविन्द्र का आरोप है कि उनकी पत्नी मानसिक रोगी है। वह वर्तमान में झंगहा क्षेत्र के घटुली रोड नई बाजार में किराए के मकान में रहते हैं। 18 सितम्बर की शाम करीब सात बजे उनकी पत्नी अपने भाइयों और दो अज्ञात लोगों के साथ पहुंची और घर मे घुसकर गालियां देते हुए लात - घूंसों और नुकीले हथियार से मार दिया। पति रविंद्र की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH