छत्तीसगढ़ - गोंदिया-झारसुगुड़ा JD पैसिंजर में बड़ा कांड , महिला बनी बदमाशों का शिकार , GRP जाँच में जुटी

रायगढ़ , 25-09-2023 7:14:31 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - गोंदिया-झारसुगुड़ा JD पैसिंजर में बड़ा कांड , महिला बनी बदमाशों का शिकार , GRP जाँच में जुटी
रायगढ़ 25 सितंबर 2023 - गोंदिया - झारसुगुड़ा (JD) पैसेंजर में यात्रा करने के दौरान अज्ञात चोरों ने एक महिला यात्री के बैग से सोने के जेवरात को चोरी कर लिया है।  द्वारा इसकी शिकायत बिलासपुर GRP में दर्ज कराया गया, जिससे उक्त डायरी रायगढ़ जीआरपी को पेश किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के पठानपारा वार्ड नंबर 4 निवासी भुनेश्वरी साहू पति हीरालाल साहू (33 वर्ष)  लिंक एक्सप्रेस के जनरल कोच में महासमुंद से खरसिया आने के लिए यात्रा कर रही थी, इस दौरान चांपा स्टेशन में उक्त ट्रेन से उतकर गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर से खरसिया आने के लिए जनरल कोच में सवार हुई। 

इस दौरान उसने अपनी लाल रंग के ट्राली बैग को सीट के ऊपर रखी थी, जिसके अंदर सोने के जेवरात नेकलेस, एक जोड़ी बाली और एक जोड़ी एयरिंग जिसकी कुल कीमत 89390 रुपए था, ऐसे में जब महिला शाम करीब 5.50 बजे खरसिया में देखी तो ट्राली बैग का चैन खुला था, जिससे चोरी की आशंका पर उसने बैग खोलकर देखी तो सारा ज्वेलरी गायब थे। 

महिला ने ट्रेन में यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद महिला ने लिखित शिकायत बिलासपुर GRP में दर्ज कराई थी। जिससे बिलासपुर GRP ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर उक्त डायरी को रायगढ़ GRP को ट्रांसफर कर दिया है। जिससे रायगढ़ GRP ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त

छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम

आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH