सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका , 37 हजार 980 पदों पर निकली भर्ती , देखें पूरी डिटेल

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका , 37 हजार 980 पदों पर निकली भर्ती , देखें पूरी डिटेल
पटना 25 सितंबर 2023 - राज्य के छात्रों के लिए इस वक्त की बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। 9वीं से 12वीं तक शिक्षकों के 37,980 पद रिक्त हैं। इसमें वर्ग 9 और 10 के लिए 18,880 और 11वीं-12वीं के लिए 18,830 पद पर नियुक्ति को विषयवार रिक्ति बनायी गई है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जिलों को पद आवंटित किया है। विशेष विद्यालय के शिक्षक के लिए अलग से 270 पद आवंटित है। इन रिक्तियों पर विषयवार, आरक्षणवार रोस्टर क्लीयरेंस का आदेश दिया गया है। डीएम के स्तर से रोस्टर क्लीयरेंस होना है। मुजफ्फरपुर में 9वीं-10वी में 527 तो 11वीं व 12वीं में 726 पद पर बहाली होगी। 11वीं – 12वीं में सबसे अधिक 2,134 रिक्तियां पश्चिम चम्पारण को मिली है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने सभी डीईओ को इस संबंध में निर्देश दिया है। इसमें बताया है कि जिलावार व विषयवार सूची जारी की गई है। संबंधित जिले के डीईओ इसे जरूरत के अनुसार विद्यालयों को उपावंटित करेंगे। जिलों को प्राप्त पद पर नियुक्ति बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियमावली 2023 के तहत होगी। 

नियमावली 2023 के तहत विद्यालय अध्यापक के पद पर सीधी नियुक्ति होगी और राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा लागू आरक्षण का प्रावधान प्रभावी होगा। कक्षा 9 से 10 तक एवं कक्षा 11 से 12 तक के विद्यालय अध्यापक व विशेष विद्यालय अध्यापक के लिए विषयवार आरक्षण रोस्टर का अलग-अलग संधारण जिला स्तर पर होगा। साथ ही जिला को आवंटित पद पर सीधी नियुक्ति के लिए रोस्टर क्लीयरेंस के साथ विषयवार एवं आरक्षण कोटिवार अधियाचना माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

9वीं-10वीं में जिलेवार रिक्ति पद

:पटना में1148 , नालंदा में 590 , भोजपुर में 779 , बक्सर में 396 , मुजफ्फरपुर में 527 , सीतामढ़ी में 285, शिवहर में 40 , वैशाली में 323 , पूर्वी चम्पारण में 425, प.चम्पारण में1447, सारण में 1658 पद।

11-12वीं में जिलेवार रिक्ति पद

पटना में 1124 , नालंदा में 680 , भोजपुर में 587, बक्सर में 234 , रोहतास में 560 , भभुआ में 245 , गया में 985 , मुजफ्फरपुर में 726 , सीतामढ़ी में 280 , शिवहर में 53 , वैशाली में 343 , पूर्वी चम्पारण में 730 , सारण में 1227 ,  प.चम्पारण में 2134 , सीवान में 623 , दरभंगा में 722 , गोपालगंज में 299 , मधुबनी में 1348 पद।

मुजफ्फरपुर में 9वीं-10वीं में विभिन्न विषयों में रिक्ति

सामाजिक विज्ञान-8, गणित-60, विज्ञान-49, हिन्दी-110, अंग्रेजी-135, संस्कृत-73, उर्दू-26, संगीत-32, ललितकला-13, नृत्य-20, बंगला-1 पद।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH