छत्तीसगढ़ - पति ने शिक्षिका पत्नी का अश्लील VIDEO बनाकर किया ब्लैकमेल , पत्नी से की यह डिमांड

सूरजपुर , 25-09-2023 6:11:02 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पति ने शिक्षिका पत्नी का अश्लील VIDEO बनाकर किया ब्लैकमेल , पत्नी से की यह डिमांड
सूरजपुर 25 सितंबर 2023 - सूरजपुर जिले के विश्रामपुर इलाके में एक कलयुगी पति का अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसमें पति अपनी शिक्षिका पत्नी से दहेज में कार लेने के लिए उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने का धमकी दे रहा था। इसके बाद पीड़ित पत्नी ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है।

विश्रामपुर इलाके में एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसे प्रताड़ित करता था और दहेज की मांग करता था। पीड़िती के अनुसार शादी के दूसरे दिन से ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई थी और उससे पैसे की मांग की जाने लगी थी। पीड़ित का आरोप है कि पिछले 8 महीने में लगभग उसने अपने पति को पांच लाख रुपए उसके अकाउंट में ट्रांसफर किया, लेकिन उसका मन इससे भी नहीं भरा और वह कार खरीदने के लिए 10 लाख की मांग कर रहा था।

जब उसने मना कर दिया तो वह अपनी पत्नी का ही अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे रहा था और इन सब में पीड़िता के पति के साथ ही उसकी सास और ससुर की भी सहभागी थे। इसके बाद पीड़िता शिक्षिका ने अपने पति शशांक वर्मा, ससुर सुरेश वर्मा और सास सीता वर्मा के खिलाफ विश्रामपुर थाने में शिकायत दर्ज कर दी है।

पीड़ित शिक्षिका की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति, सास और ससुर के खिलाफ IPC के कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। 

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH